Law School dropout send bomb threat to delhi court police arrested लॉ स्कूल से ड्रॉप आउट ने भेजी थी दिल्ली की अदालतों को बम वाली धमकी, पुलिस ने दबोचा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

लॉ स्कूल से ड्रॉप आउट ने भेजी थी दिल्ली की अदालतों को बम वाली धमकी, पुलिस ने दबोचा

पिछले दिल्ली की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भेजने के मामले में पुलिस 47 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी कर्नाटक के मैसूर से हुई है। आरोपी की पहचान श्रीनिवास लुईस के रूप में हुई है।

Sun, 29 March 2026 09:42 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
लॉ स्कूल से ड्रॉप आउट ने भेजी थी दिल्ली की अदालतों को बम वाली धमकी, पुलिस ने दबोचा

पिछले दिल्ली की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भेजने के मामले में पुलिस 47 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी कर्नाटक के मैसूर से हुई है। आरोपी की पहचान श्रीनिवास लुईस के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक श्रीनिवास लॉ स्कूल से ड्रॉप आउट है। वह आखिरी साल की परीक्षा पास नहीं कर सका था। पुलिस को शक है कि इसी हताशा में उसने दिल्ली की अदालतों को धमकी भेजी होगी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी मां के साथ रहता है जो एक रिटायर्ड सरकारी टीचर हैं। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन जैसे गैजेट्स जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने देशभर के विभिन्न संस्थानों, विशेषकर अदालतों को 1,000 से अधिक ईमेल भेजे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एप से ढूंढते थे पेंडिंग EMI वाली गाड़ियां, फिर खुद को बैंक एजेंट बता करते थे ठगी

आरोपी को ट्रैक करना क्यों हुआ मुश्किल?

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या राजधानी के स्कूलों को मिली हालिया धमकियों के पीछे भी उसी का हाथ था। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल करता था, जिससे उसे ट्रैक करना मुश्किल था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन, बड़े साइबर ठगी सिंडिकेट का पर्दाफाश; 5 गुर्गे अरेस्ट

यह गिरफ्तारी दिल्ली में पिछले दो सालों में हुई 50 से अधिक बम धमकियों की घटनाओं को सुलझाने में अहम साबित हो सकती है। सितंबर में दिल्ली हाईकोर्ट को मिले एक ईमेल में परिसर में तीन बम होने और कोयंबटूर में ISI से संबंध होने का दावा किया गया था, जो बाद में फर्जी निकला। फिलहाल पुलिस श्रीनिवास को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ला रही है, जहाँ उसे अदालत में पेश कर हिरासत मांगी जाएगी ताकि इन धमकियों के पीछे के सटीक मकसद और अन्य संलिप्तताओं का पता लगाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस में अग्निवीरों की एंट्री: 20% कोटा तय, आयु व फिजिकल टेस्ट में छूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।