Justice Swarana Kanta Sharma Rebukes Arvind Kejriwal in High Court Do not Stare at Me Over Allegations मुझे घूरिए मत; अदालत में केजरीवाल के आरोपों का जस्टिस स्वर्ण कांता ने दिया जवाब, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मुझे घूरिए मत; अदालत में केजरीवाल के आरोपों का जस्टिस स्वर्ण कांता ने दिया जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के सामने कई आरोप लगाए। उनके जवाब में जज ने दो टूक कहा- मुझे घूरो नहीं। केजरीवाल ने फिर कहा- मैं नर्वस हूं।

Mon, 13 April 2026 04:17 PMGaurav Kala हेमलता कौशिक, नई दिल्ली, हिन्दुस्तान
share
मुझे घूरिए मत; अदालत में केजरीवाल के आरोपों का जस्टिस स्वर्ण कांता ने दिया जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाला मामले में खुद दलीलें रखीं। वे तेजतर्रार वकील की तरह नजर आए। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ के समक्ष केजरीवाल ने कोर्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए। जस्टिस शर्मा को यह तक कह डाला कि अगर माननीय किसी खास आइडियोलॉजी के प्रोग्राम में जा रही हैं तो मेरे मन में डर पैदा होता है। केजरीवाल की बातों का जज शर्मा ने कड़े अंदाज में जवाब दिया। जज ने केजरीवाल से कहा- मुझे घूरिए मत।

केजरीवाल ने कहा कि 9 मार्च को ईडी के पक्ष में आदेश ऑर्डर पास कर दिया गया। कोर्ट ईडी के प्रति बहुत उदार है। यह आदेश नेचुरल जस्टिस के प्रिंसिपल्स को फॉलो किए बिना पास किया गया था। न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की पीठ ने केजरीवाल की दलीलों में कोर्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर आपत्ति जताई। न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि मैं लिखूंगी कि आप इस कार्रवाई को खराब कर रहे हैं। न्यायमूर्ति शर्मा ने केजरवाल से दो टूक कहा कि मुझे घूरें नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे तो महाभ्रष्ट कह दिया था…; केजरीवाल ने जब अदालत में जज को ही सुना डाला

डिफेक्टिव पिटिशन पर स्वीपिंग ऑर्डर पास किया

केजरीवाल ने आगे कहा कि 27 फरवरी को ट्रायल कोर्ट का ऑर्डर आया था। 4 घंटे में सीबीआई ने इस कोर्ट में अपील फाइल कर दी। 500 पेज से ज़्यादा का जजमेंट है। कोर्ट ने एक-एक चार्ज को एग्ज़ामिन किया है और फिर डिटेल्ड फाइंडिंग दी है। सीबीआई की अपील में किसी भी फाइंडिंग को लेने के कोई फाइंडिंग नहीं है। इस अपील को पहले दिन ही डिसमिस कर देना चाहिए था। वह डिफेक्टिव है। उस डिफेक्टिव पिटीशन पर एक स्वीपिंग ऑर्डर पास किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगर मोदी पश्चिम बंगाल का चुनाव हार जाते हैं तो..., अरविंद केजरीवाल का PM पर तंज

केजरीवाल बोले- मैं नर्वस हूं

केजरीवाल ने कहा कि पिछले हफ़्ते मेरी पहली पेशी कोर्ट के सामने थी। उस दिन काफ़ी लोग चिल्ला रहे थे कि हमें जवाब का टाइम दीजिए। तुरंत टोकते हुए पीठ ने कहा कि चिल्ला नहीं रहे थे, आग्रह कर रहे थे। चिल्लाएगा क्यों कोई? केजरीवाल ने आगे कहा कि एसजी तुषार मेहता जी ने बोला कि एक हफ़्ते का टाइम और दे दीजिए और एक हफ़्ते का टाइम दे दिया गया। कोर्ट ने सबमिशन रिकॉर्ड किया। केजरीवाल आगे बोले- मैडम चिल्लाने को प्लीड कर दीजिए। मैं तो पहली बार आया हूं, इस कोर्ट में, मैं नर्वस हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जज के खिलाफ केजरीवाल की याचिका, क्यों CBI ने लालू यादव का दिया उदाहरण

उनके इवेंट में गए, तो डर गया

केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर माननीय किसी खास आइडियोलॉजी के प्रोग्राम में जा रही हैं, तो मेरे मन में डर पैदा होता है। तुरंत जवाब देते हुए न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि मैं उस आइडियोलॉजी को फॉलो करती हूं? केजरीवाल आगे बोले- आपके 4 बार जाने से मेरे मन में डर पैदा होता है कि क्या मुझे इंसाफ मिलेगा?

जज केजरीवाल से बोलीं- आप वकील बन सकते हो

केजरीवाल ने कोर्ट से जाने की इजाज़त मांगी। पीठ ने कहा आपने बहुत अच्छी बहस की। आप वकील भी बन सकते हैं। केजरीवाल ने कहा धन्यवाद मैमक। मैं खुश हूँ जो अभी कर रहा हूं। अधिवक्ता हेगड़े ने मज़ाक करते हुए कहा कि मै भी यही कह रहा हूं आप वकील बनकर प्रतिस्पर्धा मत बढ़ाइए

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।