What if PM Modi still loses Arvind Kejriwal alleges institutional takeovers and cutting of votes अगर मोदी पश्चिम बंगाल का चुनाव हार जाते हैं तो..., अरविंद केजरीवाल का PM पर तंज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अगर मोदी पश्चिम बंगाल का चुनाव हार जाते हैं तो..., अरविंद केजरीवाल का PM पर तंज

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि सभी संस्थाओं पर कब्जा करने और लाखों वोट कटवाने के बाद भी अगर मोदी पश्चिम बंगाल का चुनाव हार जाते हैं तो क्या होगा?

Sat, 11 April 2026 03:22 PMSubodh Kumar Mishra एएनआई, नई दिल्ली
share
अगर मोदी पश्चिम बंगाल का चुनाव हार जाते हैं तो..., अरविंद केजरीवाल का PM पर तंज

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। साथ ही उन पर संस्थाओं पर कब्जा करने और लाखों वोट कटवाने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा कि सभी संस्थाओं पर कब्जा करने और लाखों वोट कटवाने के बाद भी अगर मोदी पश्चिम बंगाल का चुनाव हार जाते हैं तो क्या होगा?

अरविंद केजरीवाल यह पोस्ट पश्चिम बंगाल में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच आई है। यहां 294 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होने हैं। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। राज्य का राजनीतिक माहौल सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी बीच के बीच जारी तीखी बयानबाजियों से काफी गर्म है। खासकर वोटर लिस्ट में बदलाव और चुनावी तैयारियों से जुड़े आरोपों को लेकर दोनों पार्टियों के बीच काफी तनातनी देखने को मिल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जज के खिलाफ केजरीवाल की याचिका, क्यों CBI ने लालू यादव का दिया उदाहरण

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में चुनाव आयोग और बीजेपी पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में वापस आती है तो इस प्रक्रिया को उलट दिया जाएगा। उन्होंने चुनावी सूचियों से हटाए गए लोगों के वर्गीकरण पर भी सवाल उठाए।

दूसरी ओर, बीजेपी पश्चिम बंगाल में जोर-शोर से प्रचार कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। शाह ने घोषणा की कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो राज्य में छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल कातिया है और राघव काशीनाथ, AAP के पूर्व नेता ने कहा- पूरा मामला पैसे का

उन्होंने घुसपैठ और मवेशियों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी वादा किया। साथ ही पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक आयोग बनाने की बात भी कही। शाह ने जोर देकर कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के शासन में नागरिकों के बीच निराशा और डर का माहौल बन गया है। पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव प्रचार तेज हो रहा है, अलग-अलग पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी तीखी होती जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'योग्यता से डरते हैं केजरीवाल'...राघव को बोलने से रोकने पर बीजेपी ने जताई आपत्ति
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।