judge aman sharma marriage plan changed father claim wife allegations case दोस्त की बेटी से शादी कराने का था प्लान, लेकिन फिर... जज अमन सुसाइड केस में पिता ने बताई नई बात, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दोस्त की बेटी से शादी कराने का था प्लान, लेकिन फिर... जज अमन सुसाइड केस में पिता ने बताई नई बात

Judge Aman Sharma suicide case update: ये बात अमन के पिता प्रेम कुमार शर्मा के हवाले से सामने आई है। पिता के मुताबिक, अमन की शादी उनके दोस्त की बेटी के साथ होने वाली थी, लेकिन फिर... जानिए ऐसा क्या हुआ कि पिता को बाद में अपना प्लान बदलना पड़ा…

Sun, 3 May 2026 06:21 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दोस्त की बेटी से शादी कराने का था प्लान, लेकिन फिर... जज अमन सुसाइड केस में पिता ने बताई नई बात

Judge Aman Sharma suicide case update: दिल्ली के पॉश कॉलोनी में आत्महत्या करने वाले जज अमन शर्मा की शादी का प्लान पहले कुछ और था। ये बात अमन के पिता प्रेम कुमार शर्मा के हवाले से सामने आई है। पिता के मुताबिक, अमन की शादी उनके दोस्त की बेटी के साथ होने वाली थी, लेकिन फिर... जानिए ऐसा क्या हुआ कि पिता को बाद में अपना प्लान बदलना पड़ा…

दोस्त की बेटी से शादी का था प्लान, लेकिन फिर…

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में पिता प्रेम कुमार शर्मा के हवाले से बताया गया है कि शुरू में अमन की शादी एक दोस्त की बेटी से कराने का प्लान था। लेकिन, फिर अमन ने अपनी बैचमेट से शादी करने का फैसला लिया। पिता ने बताया, हम सबने अमन के फैसले का सम्मान किया और राजी-खुशी के साथ उनकी शादी कराई। अमन की शादी परिवार ने हिंदू रीति-रिवाजों से खूब धूम-धाम के साथ कराई थी। लेकिन फिर मामला धीरे-धीरे बिगड़ने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीना नामुमकिन… अफसर पत्नी द्वारा पिता की बेइज्जती से आहत थे जज अमन? लगाई फांसी

शादी के बाद धीरे-धीरे बिगड़ने लगी थी बात

पिता प्रेम कुमार के बताया, अमन कभी भी अपने पर्सनल झगड़ों के बारे में बात नहीं करते थे। वो स्वभाव से शांत थे, हमेशा दूसरों का सम्मान करते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन फिर धीरे-धीरे मामला बिगड़ने लगी थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि अमन को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था। घर में पत्नी से लगातार हो रहे झगड़ों की वजह से वो परेशान थे।

अफसर पत्नी पर गंभीर आरोप, IAS साली का नाम भी शामिल

परिजनों का दावा है कि अमन की IAS साली ने उसकी पत्नी को भड़काया था। आत्महत्या के पहले अमन और उसकी पत्नी के बीच में लड़ाई भी हुई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिता ने दोनों के बीच हो रही तीखी बहस की आवाजें भी सुनी थीं। आरोप है कि पत्नी ने अमन के पिता की बेइज्जती की थी, जिससे अमन काफी आहत थे। परिवार का आरोप है कि इन सब कारणों के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल के 7 सासंद छोड़ गए आप, कांग्रेस को कई फायदे होते दिख रहे, जानें क्या?
ये भी पढ़ें:घटनाएं स्थिर, मौतें 4 गुना तक बढ़ीं; दिल्ली में हर साल कितनों को निगल रही आग?

अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए ससुराल वाले

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद अमन की पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं थीं। पुलिस जांच के बाद अमन का पार्थिव शरीर दिल्ली से अलवर लाया गया, जहाँ रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पिता, एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान कैडर के कई सीनियर जज अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अलवर पहुंचे थे।

परिवार ने इस घटना को गंभीर अपराध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर न्याय दिलाने वाले के साथ ऐसी घटना हो सकती है, तो यह किसी के भी साथ हो सकती है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।