Jewar Airport par dikhegi varanasi aur haridwar ke ghaton ki jhalak janiye aur bhi kai khasiyat जेवर एयरपोर्ट पर दिखेगी वाराणसी-हरिद्वार के घाटों की झलक, एक नजर में जानें और कई खासियत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जेवर एयरपोर्ट पर दिखेगी वाराणसी-हरिद्वार के घाटों की झलक, एक नजर में जानें और कई खासियत

उत्तर प्रदेश के जेवर में बना गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे आधुनिक एयरपोर्ट होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट करने जा रहे हैं। यहां टर्मिनल भवन में प्रवेश के समय वाराणसी-हरिद्वार के घाट और भीतर बहती नदी का अहसास होगा। 

Mon, 23 March 2026 09:48 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
जेवर एयरपोर्ट पर दिखेगी वाराणसी-हरिद्वार के घाटों की झलक, एक नजर में जानें और कई खासियत

उत्तर प्रदेश के जेवर में बना गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे आधुनिक एयरपोर्ट होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट करने जा रहे हैं। यहां टर्मिनल भवन में प्रवेश के समय वाराणसी-हरिद्वार के घाट और भीतर बहती नदी का अहसास होगा। हवेलीनुमा आंगन यात्रियों को भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का कार्य करेगा। पेश है आशीष धामा की रिपोर्ट...

देश के दस प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें उपलब्ध

शुरुआत में, देश के दस प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें उपलब्ध होंगी। इनमें चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अहमदाबाद, जयपुर आदि शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी 28 को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 3 लेयर के होंगे सुरक्षा इंतजाम

प्रतिवर्ष 50 लाख यात्रियों की क्षमता होगी

नोएडा एयरपोर्ट शुरुआत में सालाना 50 लाख यात्रियों को संभाल सकेगा। एयरपोर्ट को एक रनवे से 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। 80 प्रतिशत यात्री क्षमता पूरी होने के बाद, दूसरे रनवे और टर्मिनल भवन का निर्माण शुरू होगा।

इसलिए अलग नोएडा एयरपोर्ट

यह पहला ऐसा बड़ा एयरपोर्ट है जिसे शुरुआत से नेट-जीरो कार्बन एमिशन के लक्ष्य के साथ बनाया गया। यहां डिजी यात्रा और बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए बेहतर यात्रा का अनुभव मिलेगा। क्षेत्रफल और क्षमता के मामले में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ी, 5 अस्थायी चौकियां बनीं; 7 पीआरवी वाहन भी तैनात

एक नजर में जानें कई खूबियां

घाटों की झलक : एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार यानी फोरकोर्ट को वाराणसी और हरिद्वार के घाटों की तर्ज पर सीढ़ीनुमा बनाया गया है।

हवेलीनुमा प्रांगण : टर्मिनल के भीतर एक सेंट्रल कोर्टयार्ड है, जो भारतीय हवेली वास्तुकला से प्रेरित है। यह प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा को अंदर ले जाने में मदद करता है।

बांस के फर्नीचर : यात्रियों के बैठने के लिए बांस से बनी कुर्सियों का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल है।

बहती नदी जैसा अहसास : टर्मिनल की छत सफेद और पारभासी है, जो बहती नदी जैसी दिखती है। फर्श पर ऐसी लाइटें लगाई गई हैं, जिनका प्रतिबिंब पानी जैसा महसूस कराता है।

सीएम योगी ने परखीं तैयारियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जेवर एयरपोर्ट पहुंचकर सवा तीन घंटे से तक 28 मार्च को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को परखा। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम की समीक्षा की। एयरपोर्ट के शुभारंभ और जनसभा की तैयारी तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने सीएम को समारोह की रूपरेखा, सुरक्षा योजना, जनसभा में आने वाले लोगों की संभावित संख्या और बैठने की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी दी।

उद्घाटन कार्यक्रम के लिए तीन हैलीपेड बनेंगे

28 मार्च को एयरपोर्ट के अंदर होने वाली जनसभा में आमजनों को तीन रास्तों से परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। वीवीआईपी और वीआईपी अतिथियों के वाहनों को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से बने रास्ते से एयरपोर्ट में प्रवेश दिया जाएगा। एयरपोर्ट के पास पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए पांच हैलीपैड बनेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री के लिए तीन विशेष हैलीपैड बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट पर EV चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार, एक बार में 98 गाड़ी होंगी चार्ज
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।