Iran Israel war 100 flights cancelled in Delhi airport issues advisory ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दिल्ली में 100 उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दिल्ली में 100 उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

ईरान-इजरायल के बीच छिड़े युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर विमान सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से लगभग 100 उड़ानें रद्द की गई हैं।

Sun, 1 March 2026 04:45 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दिल्ली में 100 उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

ईरान-इजरायल के बीच छिड़े युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर विमान सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से लगभग 100 उड़ानें रद्द की गई हैं। इनमें 60 उड़ानों के प्रस्थान (Departures) और 40 के आगमन (Arrivals) शामिल हैं। एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों और कई देशों द्वारा अपने हवाई क्षेत्र को बंद किए जाने के बाद यह फैसला लिया है। विशेष रूप से यूरोप, अमेरिका और खाड़ी देशों जाने वाली उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।

एडवाइजरी की जारी

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स DIAL ने कहा मध्य पूर्व में बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण, पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान या टाइम टेबल में बदलाव हो सकता है। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने भी स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि मध्य पूर्व में बदलती राजनीतिक स्थिति का असर फ्लाइटों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले लेटेस्ट अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।

डायल राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करती है। यह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा भी है, जहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं। इससे पहले नागर विमानन मंत्रालय ने कहा था कि रविवार को घरेलू एयरलाइन द्वारा 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द किए जाने की आशंका है।

एअर इंडिया ने रद्द की 22 और उड़ानें

वहीं दूसरी ओर एअर इंडिया ने रविवार को 22 और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द कर दीं। इसके साथ ही, इस घटना के कारण अब तक विदेश के लिए 50 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार, पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा एक मार्च को 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द किए जाने की संभावना है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने रविवार को कहा कि पश्चिम एशिया में बने हालात की गहन निगरानी और सावधानीपूर्वक आकलन के कारण उसे अपनी निर्धारित उड़ानों में अधिक कटौती करनी पड़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल 410 फ्लाइट कैंसिल, आज 444 की संभावना; इजरायल-ईरान युद्ध के कारण थमी रफ्तार
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल युद्ध के बीच खाड़ी देशों से हवाई संपर्क टूटा, 17 फ्लाइटें कैंसल
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल युद्ध: खामेनेई की मौत से गमगीन शिया समुदाय, अजमेर में तीन दिन का शोक

मुंबई-लंदन, दिल्ली-बर्मिंघम, दिल्ली-एम्स्टर्डम, दिल्ली-ज्यूरिख, दिल्ली-मिलान, दिल्ली-वियना और बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो) उड़ानों को आज के लिए रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि रद्द की गई अन्य उड़ानों में दिल्ली-कोपेनहेगन, दिल्ली-लंदन (हीथ्रो) तथा दिल्ली-फ्रैंकफर्ट सेवाएं शामिल हैं।

एअर इंडिया ने रविवार के लिए विभिन्न मार्गों पर चलने वाली 28 विदेशी उड़ानों को रद्द करने की शनिवार को घोषणा की थी। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) सुरक्षा एवं परिचालन नियमों के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइन कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।