IPS Sibash Kabiraj appointed Gurugram Police Commissioner; Aditi Singh takes Command of ACB IPS सिबाश कविराज बने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर, अदिति सिंह को मिली ACB की कमान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

IPS सिबाश कविराज बने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर, अदिति सिंह को मिली ACB की कमान

हरियाणा कैडर के 1999 बैच के आईपीएस अफसर सिबाश कविराज को गुरुग्राम का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। इससे पहले पंचकूला के पुलिस कमिश्नर थे। वहीं एचपीएस अधिकारी अदिति सिंह एसीबी गुरुग्राम की एसपी होंगी।

Tue, 19 May 2026 08:33 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
IPS सिबाश कविराज बने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर, अदिति सिंह को मिली ACB की कमान

हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सिबाश कविराज को गुरुग्राम का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है, जो विकास अरोड़ा की जगह लेंगे। वह आज अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्ष 1999 बैच के आईपीएस अफसर सिबाश कविराज इससे पहले पंचकूला के पुलिस कमिश्नर थे और साथ ही साइबर एवं राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। वहीं, जुलाई 2024 से गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत विकास अरोड़ा को अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पंचकूला के पद पर नियुक्त किया गया है। अदिति सिंह एसीबी गुरुग्राम की एसपी होंगी।

आईपीएस अधिकारी सिबाश कविराज को काफी तेज-तर्रार माना जाता है। उन्हें गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर बनाए जाने से शहर की कानून-व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त होने की उम्मीद की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बढ़ेंगे नौकरियों के मौके, 10 कंपनियों ने सोहना IMT में मांगी जमीन

हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस अधिकारी (आईपीएस) के 17 और हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के तीन अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

अशोक कुमार को करनाल रेंज का आईजी बनाया

गृह विभाग द्वारा रविवार रात जारी आदेश के अनुसार गुरुग्राम, करनाल, हिसार, पंचकूला और राज्य अपराध शाखा सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। अब तक गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर रहे विकास अरोड़ा को एडीजीपी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय पंचकूला बनाया गया है। सीआईडी में आईजी के पद पर कार्यरत अशोक कुमार को करनाल रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वर्तमान एडीजीपी करनाल रेंज डॉ. माटा रवि किरण को एडीजीपी सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नियुक्त किया गया है।

आईजीपी होमगार्ड एवं कानून-व्यवस्था कुलदीप सिंह को हिसार रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वह केके राव का स्थान लेंगे। केके राव को एडीजीपी आरटीसी भोंडसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईजी ओमप्रकाश को दक्षिण रेंज रेवाड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के दो बड़े ट्रैफिक पॉइंट से मिनटों में निकलेंगे आप, अंडरपास की तैयारी

आईजी नाजनीन भसीन को यहां मिला चार्ज

वर्तमान आईजी नाजनीन भसीन को एचएपी मधुबन के साथ-साथ आटीसी भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सुरिंदर सिंह भोरिया को एसपी एसटीएफ पंचकूला और एसपी कमांडो, करनाल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, एचपीएस अधिकारियों में अदिति सिंह को एसपी एसवी एवं एसीबी गुरुग्राम, सिद्धार्थ धांधा को एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा और पूजा डाबला को एसपी ईआरएसएस पंचकूला बनाया गया है।

हरियाणा सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अन्य विभागों में भी बदलाव संभव हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 5 KM लंबा सर्विस रोड बनेगा, 7 सेक्टरों से मानेसर जाना होगा आसान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।