job opportunities to rise in gurugram 10 companies seek land for industries set up in Sohna IMT गुरुग्राम में बढ़ेंगे नौकरियों के मौके, 10 कंपनियों ने सोहना आईएमटी में उद्योग के लिए मांगी जमीन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में बढ़ेंगे नौकरियों के मौके, 10 कंपनियों ने सोहना आईएमटी में उद्योग के लिए मांगी जमीन

एचएसआईआईडीसी के अनुसार सोहना आईएमटी में 1600 एकड़ पर विकसित करके 876 प्लॉट काटे गए हैं। इसमें 472 प्लॉटों का कंपनियों को आवंटन हो चुके हैं।

Sun, 17 May 2026 03:23 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में बढ़ेंगे नौकरियों के मौके, 10 कंपनियों ने सोहना आईएमटी में उद्योग के लिए मांगी जमीन

गुरुग्राम जिले की सोहना औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में उद्योग लगाने के लिए 10 नई कंपनियों ने जमीन मांगी है। हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ई-नीलामी में यह कंपनियां शामिल हुईं।

इन कंपनियों को इस महीने के अंत तक सोहना के औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन होने की संभावना है। कई कंपनियों ने जमीन पर कब्जा मिलने के बाद अपनी बिल्डिंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन कंपनियों के शुरू होने से सैकड़ों रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं। एचएसआईआईडीसी के अनुसार सोहना आईएमटी में 1600 एकड़ पर विकसित करके 876 प्लॉट काटे गए हैं। इसमें 472 प्लॉटों का कंपनियों को आवंटन हो चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बेटे के सामने ट्रेन से जा कटी मां, लाश के हुए 100 से ज्यादा टुकड़े

इसमें से 50 कंपनियों ने उद्योग लगाने के लिए प्लॉटों का कब्जा दे दिया गया है। ट्रो ट्रॉनिक्स कंपनी को बिल्डिंग बनाने के लिए नक्शा भी पास हो गया है। यह उन्नत वर्चुअल ट्राई-ऑन तकनीक प्रदान करने वाली एक भारतीय स्टॉर्टअप कंपनी है।

404 प्लॉट खाली बचे

सोहना आईएमटी में 472 प्लॉट उद्योगों को आवंटन होने के बाद 404 प्लॉट खाली बचे हैं। इसमें 450 वर्ग गज से लेकर 10 एकड़ तक प्लॉट शामिल हैं। इन प्लॉटों के लिए 10 कंपनियां दौड़ लगा रही हैं और एचएसआईआईडीसी के ई-नीलामी में शामिल होकर प्लॉट की मांग की है। इसमें इलेक्ट्रिक, ऑटोमोबाइल और कपड़ा उद्योग है। एचएसआईआईडीसी की ओर से इस माह के अंत कंपनियों को उद्योग लगाने के लिए जमीन दी जाएगी। जिससे नए युवओं के लिए रोजगार मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोहना रोड को जाम फ्री करने का प्लान तैयार, सुभाष चौक के पास होंगे ये काम

50 अन्य कंपनियां भी उद्योग लगाने के लिए तैयारी में

जापानी कंपनी एएलटी बैटरी टेक्नोलॉजी की ओर से 180 एकड़ जमीन बैटरी निर्माण इकाई स्थापित के लिए बिल्डिंग का निर्माण चुकी है। इसके बाद गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र बनाने के लिए भूमि पूजन कर चुकी है। इसके बाद 50 अन्य कंपनियां भी उद्योग स्थापित करने के लिए तैयारी में लगी है।

औद्योगिक आधारभूत ढांचा मजबूत होगा

आगामी कुछ दिनों में सोहना आईएमटी में उद्योग स्थापित होने से विदेशी पूंजी निवेश बढ़ेगा। एचएसआईआईडीसी ने सोहना आईएमटी को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी क्लस्टर के रूप में विकसित कर रहा है। 1600 एकड़ में फैले इस टाउनशिप का उद्देश्य औद्योगिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है। इसमें सड़क, बिजली, पानी और सीवरेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसमें कारखानों के लिए 74000 वर्ग मीटर क्षेत्र, व्यापार, सम्मेलन केंद्र के लिए 25000 वर्ग मीटर क्षेत्र, टूल रूम और डिजाइन केंद्र के लिए 22000 वर्ग मीटर क्षेत्र, कर्मचारी आवास के लिए 13000 वर्ग मीटर क्षेत्र, वाणिज्यिक केंद्र के लिए 18000 रुपये प्रति वर्ग मीटर से अधिक, स्टार्टअप सुविधा केंद्र के लिए 5000 रुपये प्रति वर्ग मीटर से अधिक निर्धारित किए गए हैं।

सुनील पालीवाल, संपदा अधिकारी एचएसआईआईडीसी गुरुग्राम, ''सोहना आईएमटी के दस कंपनियों ने उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन मांगी है। ई-नीलामी होने के बाद इस माह के अंत तक जमीन का आवंटन होगा। 50 कंपनियों को जमीन पर कब्जा दिया गया और एक कंपनी के बिल्डिंग का नक्शा पास हो चुका है।''

रिपोर्ट - अमर मौर्य

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के फर्स्ट फेज का काम शुरू, 3 गांवों में खरीदी जाएगी जमीन
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।