5 km long service road will be constructed in Gurugram making it easier to travel IMT Manesar गुरुग्राम में 5 KM लंबा सर्विस रोड बनेगा, 7 सेक्टरों से आईएमटी मानेसर जाना होगा आसान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में 5 KM लंबा सर्विस रोड बनेगा, 7 सेक्टरों से आईएमटी मानेसर जाना होगा आसान

द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे गुरुग्राम के सात सेक्टरों से आईएमटी मानेसर आना-जाना सुगम हो जाएगा। इन सेक्टरों की करीब पांच किमी लंबी मुख्य सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई जाएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर एक कंपनी को डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दी है।

Mon, 18 May 2026 07:07 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में 5 KM लंबा सर्विस रोड बनेगा, 7 सेक्टरों से आईएमटी मानेसर जाना होगा आसान

द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे गुरुग्राम के सात सेक्टरों से आईएमटी मानेसर आना-जाना सुगम हो जाएगा। इन सेक्टरों की करीब पांच किमी लंबी मुख्य सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई जाएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर एक कंपनी को डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दी है।

द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल से आईएमटी मानेसर तक की मुख्य सड़क के सामानांतर एक और सड़क निकलती है। यह सड़क सात सेक्टरों को विभाजित करती है। इनमें सेक्टर-84-84, 82-85, 81-86 और सेक्टर-87 की बाहरी सड़क शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में पानी का कनेक्शन लेना हुआ अब बेहद आसान, बस इन 3 चीजों की होगी जरूरत

मौजूदा समय में इस सड़क का निर्माण तो जीएमडीए ने करवाया हुआ है, लेकिन इसके साथ सर्विस रोड नहीं बनी है। ऐसे में इस मुख्य सड़क पर सर्विस रोड के निर्माण की योजना को तैयार किया है। अगले डेढ़ महीने के अंदर सर्विस रोड निर्माण की डीपीआर बन जाएगी। सर्विस रोड के साथ-साथ फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।

आरडब्ल्यूए ने जीएमडीए में शिकायत दी

सेक्टर-86 स्थित माइक्रोटैक ग्रीन बर्ग सोसाइटी की माइक्रोटैक ग्रीनबर्ग कंडोमिनियम एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा से मुलाकात की। एसोसिएशन के प्रधान केएल वर्मा ने बताया था कि सर्विस रोड नहीं होने की वजह से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों को दिक्कत होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बढ़ेंगे नौकरियों के मौके, 10 कंपनियों ने सोहना IMT में मांगी जमीन

हादसा होने का खतरा

आपातकालीन सेवाओं में मदद के लिए सर्विस रोड की जरूरत है। यह भी कहा था कि सड़क पर अतिक्रमण की भरमार है। इसे हटवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्विस रोड के अभाव में एक निजी स्कूल की बस और अभिभावकों के वाहन मुख्य सड़क पर खड़े होते हैं। इससे सड़क हादसा होने का खतरा बना रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: ऑफिस की बिल्डिंग से कूदकर महिला ने दी जान, पति गिरफ्तार

अवैध कटों को बंद किया जाएगा

जीएमडीए के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अभिनव वर्मा ने बताया कि सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-87 को जोड़ रही मुख्य सड़क पर सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क करीब पांच किमी लंबी है, जो आईएमटी मानेसर से जुड़ी है। सर्विस रोड बनने के बाद मुख्य सड़क पर अवैध कटों को बंद किया जाएगा। सर्विस रोड से मुख्य सड़क पर आने के लिए बेहतर स्लिप रोड का डिजाइन करवाया जाएगा। एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।