imd delhi mausam yellow alert for rain strong surface winds with lightning weather forecast दिल्ली में 5 दिन बारिश के आसार; तेज हवाएं भी चलेंगी, 4 अप्रैल तक का वेदर अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 5 दिन बारिश के आसार; तेज हवाएं भी चलेंगी, 4 अप्रैल तक का वेदर अपडेट

Mausam of Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते मौसम में उलटफेर देखा जाएगा। कब-कब होगी बारिश? इस रिपोर्ट में पूरे हफ्ते का हाल…

Sun, 29 March 2026 10:29 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 5 दिन बारिश के आसार; तेज हवाएं भी चलेंगी, 4 अप्रैल तक का वेदर अपडेट

Delhi Weather: मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के अलग-अलग हिस्सों में 2 दिन तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में आज और कल मौसम खराब रहने और गरज चमक के साथ आंधी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ एनसीआर में आज को लेकर कुल 5 दिन गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते मौसम में उलटफेर बना रहेगा। अचानक आंधी बारिश से मौसम में रह-रहकर बदलाव का अनुमान है।

आज भी आंधी बारिश के आसार, येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज रविवार को शाम से रात के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में गरज, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली आंधी के साथ बहुत हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आंधी चलने के दौरान हवा की रफ्तार बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

30 मार्च को आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार यानी 30 मार्च को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहने और दोपहर के समय गरज के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाओं या आंधी के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। आंधी के दौरान हवा की स्पीड बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। शाम से रात के दौरान भी तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज फिर गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

31 मार्च को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 31 मार्च को भी दिल्ली-NCR में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इस दिन आसमान के बादलों से घिरा रह सकता है। साथ ही दिल्ली-NCR में दोपहर के बाद या रात को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी देखी जा सकती है। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में पहली और दो अप्रैल को बारिश नहीं होगी लेकिन आशिक रूप से छिटपुट बादलों की आवाजाही बरकरार रहने का अनुमान है। इन दोनों ही दिन तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आज फिर आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

3 और 4 अप्रैल को भी बारिश के आसार

IMD ने 3 और 4 अप्रैल को भी दिल्ली के साथ NCR में अचानक मौसम बदलने की संभावना जताई है। इन दोनों ही दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। इससे दिल्ली के साथ ही NCR में मौसम सुहावना हो जाएगा। कुल मिलाकर आज यानी 29 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर में कुल 5 दिन मौसम के तीखे तेवरों का अनुमान है। इस हफ्ते आंधी और बारिश वाला मौसम रुक-रुक कर देखा जाएगा।

Delhi Weather
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून-टिहरी में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; उत्तराखंड में 3 दिन तक कैसा मौसम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।