Weather News Rainfall in Dehradun and tehri Snowfall in Hills Uttarakhand Mausam Prediction Till 31 march देहरादून-टिहरी में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; उत्तराखंड में 31 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून-टिहरी में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; उत्तराखंड में 31 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather: रविवार सुबह देहरादून और टिहरी के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। हिमालयी इलाकों में बर्फबारी हुई है। आईएमडी ने अगले तीन दिन उत्तराखंड में मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है।

Sun, 29 March 2026 11:36 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देहरादून-टिहरी में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; उत्तराखंड में 31 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में रविवार को फिर मौसम बिगड़ गया। देहरादून में बूंदाबांदी हुई है। टिहरी समेत कई जिलों में भी बारिश की खबर है। प्रतापनगर, चंबा, कीर्तिनगर, नरेंद्र नगर और देवप्रयाग में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा। अगले दो से तीन दिन तेज हवाओं, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। घंटाघर, रायपुर समेत कुछ इलाकों में बूंदाबादी हुई है। पर्वतीय जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिला है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में दिग्गज भाजपाइयों को शामिल कराकर भी क्यों कांग्रेस बैचेन? BJP खुश

50 की रफ्तार से हवाएं

देहरादून और आसपास के मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। मौसम विभाग के डेटा के अनुसार, मार्च के अंतिम दिनों में उत्तराखंड में सामान्यतः अधिकतम तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन मौजूदा मौसम प्रणाली के कारण इसमें गिरावट देखी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस संकट: शादी के लिए अब सिर्फ दो सिलेंडर ही मिलेंगे, हेल्पलाइन नंबर जारी

गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी

आईएमडी ने यह भी संकेत दिया है कि गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं कुछ इलाकों में हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या ऊंचे स्थानों पर खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है, क्योंकि बारिश और बर्फबारी से रास्ते फिसलन भरे हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में 210 स्थानों पर एक साथ लोक अदालतें, ऑनलाइन केस कैसे दर्ज होगा

31 मार्च तक कैसा मौसम

भारत मौसम विभाग के अनुसार 29 से 31 मार्च के बीच उत्तराखंड में मौसम काफी सक्रिय रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों (करीब 3000 मीटर से ऊपर) पर बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।