delhi weather forecast rain thunderstorm alert march april 2026 imd update दिल्ली में आज फिर आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में आज फिर आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Today : दिल्ली-एनसीआर में आज से एक बार फिर मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी की संभावना जताई गई है।

Sun, 29 March 2026 07:30 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में आज फिर आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज से एक बार फिर मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में रहने वालों के लिए मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। चिलचिलाती गर्मी के बीच अब बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मार्च तक बरतें बेहद सावधानी, यूपी सरकार ने मौसम के बिगड़े तेवर से किया सतर्क

आज और कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मार्च को दिल्ली में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा। आज सुबह से ही आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह से दोपहर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो झोंकों के समय 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। दोपहर से शाम के बीच भी बारिश और बूंदाबांदी का एक और दौर देखने को मिल सकता है, जिसमें हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की उम्मीद है।

तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर

बीते दिनों हुई बूंदाबांदी के चलते तापमान में अभी तक अच्छी गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं 29 और 30 मार्च को अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जिससे रातें और सुबह का वक्त सुहाना बना रहेगा। सोमवार को 30 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज फिर गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

अगले 5 दिन का हाल

30 मार्च: आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

31 मार्च: मार्च के आखिरी दिन भी दिल्लीवालों को बादलों का साथ मिलेगा। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

1 और 2 अप्रैल: नए महीने की शुरुआत बादलों के साथ होगी। हालांकि भारी बारिश की उम्मीद कम है, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही से धूप का असर कम रहेगा। तापमान 31 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

3 अप्रैल: अप्रैल के पहले हफ्ते में भी दिल्ली का मौसम पूरी तरह साफ नहीं होगा। 3 अप्रैल को फिर से हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं के कारण कमजोर संरचनाओं और पेड़ गिरने का खतरा रहता है, इसलिए वाहन चलाते समय और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कल येलो अलर्ट; 4 दिन होगी बारिश, किन डेट पर मौसम रहेगा खराब?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।