Bihar Weather report imd said thunder and lightning in several parts cloudy sky in patna Bihar Weather: बिहार में आज फिर गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, पटना में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में आज फिर गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को आंशिक बदरी के बीच जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दिन एवं रात के तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं सोमवार से आसमान साफ होगा।

Sun, 29 March 2026 06:22 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में आज फिर गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में बदले मौसम ने सबको हैरान कर दिया है। इधर राजधानी पटना में रविवार को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इसके बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार देर रात तक राजधानी के ज्यादातर इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार को दिनभर आंशिक तौर पर बादल छाया रहा है। जिस कारण राजधानी के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के ज्यादातर जिलों के तापमान में रविवार से क्रमिक बढ़ोतरी शुरू होगी। लेकिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा का प्रभाव रहेगा। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास नहीं होगा। रविवार को पूर्वी बिहार के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गेहूं-मक्का खेत में गिरा, 35 फीसदी टिकोले झड़ गए; बिहार में आंधी-पानी से आफत
ये भी पढ़ें:बिहार में जमीन रजिस्ट्री होगी महंगी, सर्किल रेट में चार गुना इजाफा

जबकि शेष भागों में आसमान साफ रहेगा। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 7.5 व न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। शुक्रवार रात से शनिवार के अल सुबह तक पश्चिमी व पूर्वी चंपारण और शिवहर को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश हुई।

मुजफ्फरपुर में कैसा रहेगा मौसम

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया। केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि रविवार से आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। इससे अप्रैल के पहले सप्ताह से ही झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हो सकता है। इधर, 24 घंटे में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री कम होकर 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सुधरकर 17.5 डिग्री रहा।

यह सामान्य स्तर से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी की मात्रा बारिश से बढ़ककर सुबह में 90 प्रतिशत तो दोपहर में 70 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो पिछले तीन दिनों से 40 से 45 प्रतिशत के बीच था।

भागलपुर में बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो रविवार को भागलपुर जिले में आंशिक बादल के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं सोमवार से धूप तीखी होने लगेगी और दिन संग रात के मौसम में गर्मी का रंग भरने लगेगा। बीते 24 घंटे के इस दौरान दिन का पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को आंशिक बदरी के बीच जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दिन एवं रात के तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं सोमवार से आसमान साफ होगा तो दिन के तापमान में वृद्धि होने लगेगी और दिन की गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।