HOW Delhi 45 Year Old died Of electric bed इलेक्ट्रिक बैड से दिल्ली में शख्स की मौत, क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

इलेक्ट्रिक बैड से दिल्ली में शख्स की मौत, क्या है पूरा मामला

दिल्ली के त्रिनगर इलाके में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 45 साल के शख्स की अपने ही घर में 'इलेक्ट्रिक बेड' से करंट लगने के कारण मौत हो गई।

Sun, 15 Feb 2026 02:22 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
इलेक्ट्रिक बैड से दिल्ली में शख्स की मौत, क्या है पूरा मामला

दिल्ली के त्रिनगर इलाके में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 45 साल के शख्स की अपने ही घर में 'इलेक्ट्रिक बेड' से करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान धीरज कौशिक के रूप में हुई है। पुलिस को 12 फरवरी को केशव पुरम थाने में एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें कॉलर ने बताया कि उसके भाई की करंट लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां धीरज अपने कमरे में इलेक्ट्रिक बेड पर मृत अवस्था में पाए गए।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बेड से एक बिजली का तार और सॉकेट जुड़ा हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि वायरिंग में किसी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से बिस्तर में करंट उतरा और यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह करंट लगने से हुई मौत का मामला लग रहा है और परिवार ने फिलहाल किसी भी तरह की साजिश या फाउल प्ले की आशंका नहीं जताई है। घटना के समय धीरज के पिता राजेंद्र कौशिक और परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पापा ने मम्मी की हत्या की है, नाबालिग बेटों ने दिल्ली पुलिस को बताया घटना का सच
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कारोबारी वैभव गांधी की हत्या: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:AI समिट के चलते दिल्ली की रफ्तार पर पड़ेगा असर, कई रास्ते रहेंगे बंद

पूछताछ में परिवार ने बताया कि धीरज का उनकी पत्नी से तलाक हो चुका था और उनके दो बच्चे 19 साल की बेटी और 14 साल का बेटा हैं। परिजनों ने यह भी जानकारी दी कि धीरज को शराब पीने की लत थी और घटना वाले दिन भी वह सुबह से ही शराब पी रहा था। पुलिस ने क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच करवाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पीटीआई से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।