Delhi Traffic To Get Affect For AI Summit In Bharat Mandapam Read Advisory सावधान! AI समिट के चलते दिल्ली की रफ्तार पर पड़ेगा असर, कई रास्ते रहेंगे बंद; पढ़ें एडवाइजरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सावधान! AI समिट के चलते दिल्ली की रफ्तार पर पड़ेगा असर, कई रास्ते रहेंगे बंद; पढ़ें एडवाइजरी

दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक होगा। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे।

Sun, 15 Feb 2026 06:01 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सावधान! AI समिट के चलते दिल्ली की रफ्तार पर पड़ेगा असर, कई रास्ते रहेंगे बंद; पढ़ें एडवाइजरी

दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक होगा। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे।

इसके मद्देनजर कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित और प्रभावित रहेगा। जिन गाड़ियों का गंतव्य दिल्ली नहीं है, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के साथ अन्य वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। प्रमुख लोगों की आवाजाही के लिए बनाए गए रूट पर 10 स्कूल हैं, जिनमें बोर्ड परीक्षा केंद्र भी रहेंगे। इन स्कूलों के लिए वैकल्पिक मार्ग बताए गए हैं। साथ ही शिक्षा विभाग से समन्वय किया गया है।

ये रहेंगे नियंत्रित मार्ग

मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रसेंट, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ, फिरोजशाह टोड, शांति पथ, सत्य मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू (भीकाजी कामा से यशवंत प्लेसे गोल चक्कर तक), कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम टोड, सी हेक्सागन, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सिकंदरा रोड, अशोक रोड, पृथ्वीराज रोड, कौटिल्य मार्ग, पुराना किला रोड, शेर शाह सूरी मार्ग, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड, सेंट्रल स्पाइन रोड आदि।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में मेट्रो के नए तोहफे से 50 से ज्यादा सेक्टरों को फायदा; कहां-कहां स्टेशन
ये भी पढ़ें:फरवरी में ही सताने लगी गर्मी! अगले चार दिन बढ़ेगा पारा, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
ये भी पढ़ें:कालिंदी कुंज का जाम खत्म करने को NHAI ने बनाया प्लान; नोएडा से फरीदाबाद तक राहत

ये वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

● उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर : रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, राजघाट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आजादपुर, पंजाबी बाग, धौला कुआं।

● नई दिल्ली रेलवे स्टेशन : ईएसबीटी कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, राजघाट, रानी झांसी मार्ग, डीबीजी रोड।

● पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनः आईएसबीटी कश्मीरी गेट रिंग रोड, हनुमान मंदिर, एसपी मुखर्जी मार्ग।

● हवाई अड्डे के लिए मार्ग: गुरुग्राम से टी3, टी 4, टी2: एनएच-48, राव गजराज सिंह मार्ग, पुरानी दिल्ली-गुरुग्राम रोड, यूईआर-2, सर्विस रोड एनच-48, टी3 टर्मिनल रोड

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।