Woman killed by husband in delhi minor sons reveal truth पापा ने मम्मी की हत्या की है, नाबालिग बेटों ने दिल्ली पुलिस को बताया घटना का सच, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पापा ने मम्मी की हत्या की है, नाबालिग बेटों ने दिल्ली पुलिस को बताया घटना का सच

दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना घरेलू विवाद के कारण हुई। पति द्वारा पुलिस के सामने हत्या करने की बात से इनकार करने पर उसके दो नाबालिग बेटों ने घटना का सच सामने ला दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

Sun, 15 Feb 2026 01:28 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पापा ने मम्मी की हत्या की है, नाबालिग बेटों ने दिल्ली पुलिस को बताया घटना का सच

दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना घरेलू विवाद के कारण हुई। पति द्वारा पुलिस के सामने हत्या करने की बात से इनकार करने पर उसके दो नाबालिग बेटों ने घटना का सच सामने ला दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

दिल्ली के सुल्तानपुरी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने घरेलू विवाद के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। खबरों के अनुसार, दंपति के नाबालिग बेटों ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही उनकी मां की हत्या की है।

शनिवार को हुई घटना के समय 10 और 13 साल की आयु के दो लड़के घर में मौजूद थे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे सुल्तानपुरी के पी ब्लॉक इलाके में स्थित एक घर में झगड़े की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने महिला को कमरे में लेटे हुए पाया। महिला के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में देर रात एनकाउंटर: बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स पकड़े, एक घायल
ये भी पढ़ें:दिल्ली के आरके पुरम में बड़ी डकैती: शटर काटकर 3 करोड़ के जेवर ले उड़े चोर

शराब के नशे में लग रहा उसका पति घटनास्थल पर ही मौजूद था। महिला को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले तो पति ने हत्या की बात से इनकार किया, लेकिन उसके बेटों ने पुलिस के सामने घटना का सच उजागर कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस का मेरठ के असद गैंग से सामना, गोली मारकर 3 बदमाशों को पकड़ा

आरोपी की पहचान 39 साल के अनिल के रूप में हुई है। वह पंजाबी बाग इलाके में ड्राइवर का काम करता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना घरेलू विवाद के कारण हुई थी। मामले में अभी तक महिला की बेवफाई का कोई संकेत नहीं मिला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।