delhi-businessman-vaibhav-gandhi-murder-lawrence-bishnoi-gang-5-arrested दिल्ली में कारोबारी वैभव गांधी की हत्या: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में कारोबारी वैभव गांधी की हत्या: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi gang: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहरी उत्तर जिले के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में कारोबारी वैभव गांधी की हत्या के मामले में पुलिस ने Lawrence Bishnoi gang के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Sun, 15 Feb 2026 01:48 PMRatan Gupta पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में कारोबारी वैभव गांधी की हत्या: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi gang: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहरी उत्तर जिले के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में कारोबारी वैभव गांधी की हत्या के मामले में पुलिस ने Lawrence Bishnoi gang के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, 9 फरवरी को सेक्टर-4 स्थित डीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक ग्रैन्यूल्स के कारोबारी वैभव गांधी (35) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और उन्होंने गांधी का करीब 40-50 मीटर तक पीछा करते हुए कई राउंड फायरिंग की। एक गोली उनके ठुड्डी में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाड़ली बहना योजना स्कीम: 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ ट्रांसफर
ये भी पढ़ें:दिल्ली में CM रेखा ने 120 मिस्ट स्प्रे का किया उद्घाटन, कहां की हवा करेंगे साफ?

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना में चार हमलावर शामिल थे। आरोप है कि बदमाशों ने पहले कारोबारी की कार की चाबी छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर उनका लैपटॉप बैग लेकर पास से गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस ने गांधी की कार से करीब एक करोड़ रुपये भी बरामद किए थे।

पुलिस ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। रविवार को संदिग्धों को घेरने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य को बाद में दबोचा गया। पुलिस कर्मियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

हत्या के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। पोस्ट में दावा किया गया कि वैभव गांधी गैंग की गतिविधियों में दखल दे रहे थे और भविष्य में भी विरोध करने वालों को इसी तरह अंजाम भुगतना पड़ेगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।