Higher toll charges at three delhi toll plazas new rates effective from today दिल्ली के 3 टोल प्लाजा पर अब अधिक शुल्क देना होगा, नई दरें आज से लागू, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के 3 टोल प्लाजा पर अब अधिक शुल्क देना होगा, नई दरें आज से लागू

नए वित्त वर्ष के आगाज के साथ बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स की नई दरें लागू हो रही हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी व सीमावर्ती क्षेत्रों के टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को अधिक भुगतान कर यात्रा करनी होगी। एनएचएआई का कहना है कि टोल टैक्स में मामूली वृद्धि वार्षिक प्रक्रिया है।

Wed, 1 April 2026 09:45 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के 3 टोल प्लाजा पर अब अधिक शुल्क देना होगा, नई दरें आज से लागू

नए वित्त वर्ष के आगाज के साथ बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स की नई दरें लागू हो रही हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी व सीमावर्ती क्षेत्रों के टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को अधिक भुगतान कर यात्रा करनी होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का कहना है कि टोल टैक्स में मामूली वृद्धि की गई है, जो की वृद्धि की वार्षिक प्रक्रिया है। एनएचएआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एक अप्रैल से लागू होने वाली नई दरों के तहत निजी वाहनों के लिए पांच रुपये तक टोल बढ़ाया गया है।

द्वारका एक्सप्रेस बिजवासन टोल

द्वारका एक्सप्रेसवे के बिजवासन टोल प्लाजा पर निजी वाहन चालकों को एक तरफ की यात्रा के लिए नई दरों के तहत 225 रुपये टोल शुल्क देना होगा। इसमें पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले 220 रुपये शुल्क लगता था। एक दिन के भीतर जाकर लौटने के लिए दोनों तरफ का 340 रुपये शुल्क अदा करना होगा। निजी वाहनों के मासिक पास के लिए 7360 रुपये के बजाय 7550 रुपये देने होंगे। इसी तरह हल्के व्यावसायिक वाहनों को एक तरफ यात्रा के लिए 355 की बजाय अब 365 रुपये देने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर जारी,बताया कब से लगेंगी गर्मी की छुट्टियां

यूईआर-2 मुंडका-बक्करवाला टोल

यूईआर-2 पर मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा के रास्ते कार, जीप व वैन से आने-जाने वालों को अब एक तरफ की यात्रा के लिए 230 रुपये चुकाने होंगे। पहले 225 रुपये लगते थे। नई दरों के तहत एक दिन के भीतर जाकर लौटने के लिए दोनों तरफ यात्रा के लिए 350 रुपये टोल देना होगा, जो पहले 345 रुपये था। यानी इस टोल की दरों में पांच रुपये की वृद्धि की जा रही है। कार, जीप व वैन से 50 एकल यात्रा के लिए मासिक पास का दाम 7540 रुपये से बढ़कर 7730 रुपये हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में DTC सभी बसों का करेगा संचालन, रूट्स की होगी समीक्षा; क्या बदलेगा?

बदरपुर टोल

मथुरा रोड के रास्ते दिल्ली व फरीदाबाद के बीच आवाजाही करने वालों को बदरपुर टोल प्लाजा से निकलने पर एक तरफ यात्रा के लिए 35 रुपये टोल टैक्स अदा करना होगा। इसमें मात्र एक रुपये की वृद्धि हुई है। पहले एक तरफ यात्रा के लिए 34 रुपये चुकाने पड़ते थे। वहीं कार व जीप से एक दिन में एक टोल से आने व जाने के लिए 55 रुपये देने होंगे, जिसके लिए पहले 50 रुपये शुल्क लगता था। इनके लिए मासिक पास का दाम 1009 रुपये से बढ़कर 1110 रुपये हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधवा पेंशन के लिए वेरिफिकेशन पर दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, तय की डेडलाइन

एनएच-48 का खेड़की दौला टोल

गुरुग्राम जाने व वहां से आने वालों को इस टोल प्लाजा पर एक तरफ यात्रा के लिए निजी वाहन चालकों को अब 100 रुपये अदा करने होंगे। पहले 95 रुपये लगते थे। एक दिन में दोनों तरफ यात्रा के 145 रुपये के बजाय 150 रुपये देने होंगे। निजी वाहनों के लिए मासिक पास का रेट 3240 रुपये से बढ़कर 3320 रुपये हो गया है। व्यावसायिक वाहनों को एक तरफ यात्रा के लिए 160 रुपये व दोनों तरफ के लिए 240 रुपये देने होंगे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।