दिल्ली में DOE ने जारी किया स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर, बताया कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां?
कैलेंडर में JEE, NEET और CA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जुलाई में होने वाले रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा के साथ, अगस्त में आयोजित होने वाली मेरिट स्कॉलरशिप और मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा जैसी छात्रवृत्ति परीक्षाओं की जानकारी भी शामिल है।

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। CUET के लिए पंजीकरण प्रक्रिया इस सप्ताह से शुरू हो सकती है। कैलेंडर के अनुसार नॉन-प्लान के तहत छठवीं से नौंवी कक्षा के लिए अप्रैल और जुलाई के बीच तीन ऑनलाइन चरणों में दाखिले होंगे। पहला चरण बुधवार से शुरू होगा और सात अप्रैल को समाप्त होगा। नॉन-प्लान एडमिशन के तहत कक्षा दसवीं और 12वीं के लिए 25 अप्रैल को एक कॉमन एडमिशन टेस्ट होगा। इसके नतीजे 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
इसमें बताया है कि गर्मियों की छुट्टियां 11 मई से 30 जून तक रहेंगी। जबकि सर्दियों की छुट्टियां एक जनवरी से 15 जनवरी, 2027 तक होंगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा तीन से 12वीं तक की मध्य-अवधि परीक्षाएं 15 सितंबर से 13 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएंगी। जबकि कक्षा तीन से 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से 23 मार्च, 2027 तक निर्धारित हैं। कैलेंडर के अनुसार, परिणाम मार्च के अंत तक घोषित किए जाएंगे।
कैलेंडर में इन सब परीक्षाओं की जानकारी भी
कैलेंडर में JEE, NEET और CA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जुलाई में होने वाले रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा के साथ, अगस्त में आयोजित होने वाली मेरिट स्कॉलरशिप और मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा जैसी छात्रवृत्ति परीक्षाओं की जानकारी भी शामिल है।
बुधवार से शुरू होने जा रहा नया शैक्षणिक सत्र
उधर राजधानी के स्कूलों में बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत होने जा रही है। छात्रों के स्वागत के लिए स्कूलों में विशेष तैयारियां की गई हैं। हालांकि, कुछ निजी स्कूलों में आगामी सोमवार से नया सत्र शुरू होगा। स्कूल प्रबंधनों ने पहले दिन जोर खेल-खेल में पढ़ाई करने पर रखा है। शिक्षा निदेशालय ने सत्र की शुरुआत को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए ओरिएंटेशन, कक्षा की तैयारी और छात्रों की भागीदारी पर उचित ध्यान देने के लिए कहा है। शिक्षक परिचयात्मक सत्रों का आयोजन करेंगे। स्कूल में छात्रों के लिए सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। वहीं, छात्रों को कॉपी-किताबों और अन्य लेखन सामग्री का समय पर वितरण भी करना होगा।




साइन इन