high alert in delhi ahead hanuman jayanti police doing flag march हनुमान जयंती से पहले हाई अलर्ट पर दिल्ली; पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

हनुमान जयंती से पहले हाई अलर्ट पर दिल्ली; पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी

दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। हाल ही में लश्कर के संदिग्ध आतंकी शब्बीर लोन की गिरफ्तारी के बाद यह कदम उठाया गया है। लोन ने दिल्ली के प्रमुख मंदिरों और बाजारों की रेकी की थी।

Wed, 1 April 2026 05:32 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share
हनुमान जयंती से पहले हाई अलर्ट पर दिल्ली; पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी

हनुमान जयंती से पहले राष्ट्रीय राजधानी हाई अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यह कदम लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादी शब्बीर अहमद लोन की गिरफ्तारी के बाद उठाया गया है। पूछताछ में पता चला कि आतंकी शब्बीर लोन बड़े मंदिरों के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी कर रहा था। वह इन जगहों के वीडियो पाकिस्तान भेजने की योजना बना रहा था। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों विशेषकर जहांगीरपुरी में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी बढ़ा दी है।

दिल्ली पुलिस का फ्लैग मार्च

हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा से पहले राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस मुस्तैद है। दिल्ली पुलिस ने जिस रूट पर हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा निकाली जाएगी उस पर बुधवार को गाड़ियों में तिरंगा झंडा लगाकर फ्लैग मार्च निकाला। बड़ी संख्या में पुलिस बल और अतिरिक्त पुलिस बल के जवान फ्लैग मार्च में मौजूद रहे। खासकर जहांगीरपुरी जैसे संवेदनशील इलाके में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

लश्कर हैंडलर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस चौंकन्नी

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध हैंडलर शब्बीर अहमद लोन की गिरफ्तारी के 3 दिन बाद यह कदम उठाया गया है। लोन पर दिल्ली में आतंकवादी हमले की योजना बनाने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि लोन दिल्ली के बड़े मंदिरों के वीडियो और तस्वीरें जुटा रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लोन को 29 मार्च को गिरफ्तार किया था। उसने कथित तौर पर कबूल किया है कि शहर के तीन मशहूर मंदिर उसके निशाने पर थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में यात्रा को मंजूरी, रूट भी बढ़ा; लगेंगी 10 कंपनियां

लोन ने की थी महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी

एक सूत्र ने बताया कि आतंकवादी नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने के लिए लोन ने कई भीड़भाड़ वाली जगहों की रेकी की थी। इनमें मंदिर और बाजार शामिल हैं। लोन ने छतरपुर मंदिर, कालकाजी मंदिर और लोटस टेम्पल के वीडियो बनाए थे। उसने कनॉट प्लेस और लाजपत नगर जैसे व्यस्त इलाकों के वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे। इन वीडियो को पाकिस्तान में बैठे अपने साथियों को भेजने की योजना थी। पुलिस ने लोन को एक प्रशिक्षित आतंकवादी बताते हुए कहा कि वह आईएसआई के इशारे पर काम करने वाले हैंडलरों के संपर्क में था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती, दिल्ली में इन रास्तों पर ट्रैफिक अलर्ट

सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हनुमान जयंती के कारण पूरी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंदिरों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों, बाज़ारों, मंदिरों और जुलूस के रास्तों पर मोटरसाइकिल और पैदल, दोनों ही तरीकों से गश्त बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी, ड्रोन और खुफिया जानकारी की मदद से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने जहांगीरपुरी में सुरक्षा के बहुत मजबूत इंतजाम किए हैं क्योंकि वहां 2022 के जुलूस में हिंसा हुई थी। अब जुलूस में केवल 500 लोग ही शामिल होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धमाका होगा, कोई नहीं बचा सकता; दिल्ली के मेयर ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।