hanuman jayanti procession allowed in delhi jahangirpuri route also extended हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में शोभायात्रा को मंजूरी, रूट भी बढ़ा; लगेंगी 10 कंपनियां, Ncr Hindi News - Hindustan
More

हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में शोभायात्रा को मंजूरी, रूट भी बढ़ा; लगेंगी 10 कंपनियां

दिल्ली के जहांगीरपुरी में इस बार 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकालने को मंजूरी मिल गई है। इतना ही नहीं इसका रूट भी बढ़ाकर 2 किलोमीटर कर दिया गया है। इस दौरान 10 कंपनियां तैनात रहेंगी। 

Mon, 30 March 2026 07:48 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, हेमंत कुमार पांडेय, नई दिल्ली
share
हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में शोभायात्रा को मंजूरी, रूट भी बढ़ा; लगेंगी 10 कंपनियां

दिल्ली के जहांगीरपुरी में इस बार 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पुलिस प्रशासन से जहांगीरपुरी में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को हरी झंडी मिल गई है। यही नहीं इस बार यात्रा का रूट बढ़ाकर 2 किलोमीटर का कर दिया गया है। 2 अप्रैल को होने वाले इस आयोजन के लिए दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम जिले में सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं। कानून-व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए जहांगीरपुरी थाने में अमन कमेटी की एक खास बैठक की गई। इस बैठक में पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का फैसला लिया।

शोभायात्रा का रूट भी बढ़ाया गया

पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस साल हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में भव्य शोभायात्रा निकाले जाने को मंजूरी प्रदान की गई है। इस बार यात्रा का रूट भी बढ़ाकर 2 किलोमीटर का कर दिया गया है।

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

इस आयोजन के लिए सुरक्षा के कड़े कदम और पुख्ता सुनिश्चित किए गए हैं। यह फैसला कानून-व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए जहांगीरपुरी थाने में अमन कमेटी की एक खास बैठक में लिया गया। बैठक में स्थानीय लोगों ने मिलकर शांत माहौल में इस पर्व को मनाने का फैसला किया।

तय समय और तय रास्ते पर ही यात्रा

हालांकि पुलिस ने साफ कर दिया है कि शोभायात्रा तय समय और तय रास्ते पर ही निकाली जाएगी। इसके लिए रूट मैप भी निर्धारित कर दिया गया है। शोभायात्रा के पूरे रूटमैप की निगरानी बड़े अधिकारी करेंगे।

10 कंपनियां रहेंगी तैनात

पूरे रूट पर पुलिस की अलग-अलग यूनिट्स की करीब 10 कंपनियां तैनात रहेंगी। जहांगीरपुरी समेत संवेदनशील इलाकों पर पुलिस का खास फोकस रहेगा। इसके लिए मजबूत और मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

सीनियर अधिकारी भी उतरेंगे

पुलिस की ओर से जारी नोट में बताया गया है कि अमन कमेटी के साथ अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा उपायों, भीड़ मैनेजमेंट और गाइडलाइंस का पालन करने के बारे में चर्चा हुई। इस बात पर जोर दिया गया कि हनुमान जयंती का जुलूस तय समय पर और कड़ी निगरानी में तय रूट पर निकाला जाएगा। जमीन पर सीनियर अधिकारी भी उतरेंगे। भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती के साथ ही हालात पर पैनी नजर रखी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के जहांगीरपुरी में गतिरोध के बाद शोभायात्रा को मिली अनुमति, फोर्स तैनात

पुलिस ने की लोगों से यह अपील

पुलिस ने स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि सभी कि शांति बनाए रखें। यह पर्व भाईचारा और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। चौकन्ने रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करके एजेंसियों की मदद करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली हिंसा: कथित साजिश के मास्टरमाइंड थे उमर खालिद और शरजील इमाम: सुप्रीम कोर्ट

अप्रैल 2022 में भड़की थी हिंसा

बता दें कि 16 अप्रैल 2022 को हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक में हिंसा भड़क गई थी। इसमें उपद्रवियों की ओर से पुलिस पर भारी पथराव किया गया था। यही नहीं उपद्रवियों ने पुलिस अधिकारियों और जवानों पर कांच की बोतलें भी फेंकी थीं। हिंसा में पुलिस के 8 जवान जख्मी हुए थे। यही नहीं गोली लगने से एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा, 2 लोगों की मौत; भारी फोर्स तैनात
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।