haryana crime girl dragged into roadside eatery and gang raped in jhajjar चाचा के साथ बस से उतरी लड़की को खींचकर ढाबे में हैवानियत, झज्जर पुलिस ने 4 को दबोचा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

चाचा के साथ बस से उतरी लड़की को खींचकर ढाबे में हैवानियत, झज्जर पुलिस ने 4 को दबोचा

हरियाणा के बहादुरगढ़ में यूपी से अपने चाचा के साथ बस से आई एक लड़की के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि लड़की को कुछ लड़के जबरन ढाबे में खींचकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

Wed, 14 Jan 2026 01:15 AMKrishna Bihari Singh एएनआई, झज्जर
share
चाचा के साथ बस से उतरी लड़की को खींचकर ढाबे में हैवानियत, झज्जर पुलिस ने 4 को दबोचा

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक लड़की के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश से अपने चाचा के साथ बस से उतरी लड़की को कुछ लड़के जबरन ढाबे के अंदर खींचकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। झज्जर पुलिस ने एआई (AI) का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों का सुराग लगाया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

चाचा के साथ बस से उतरी थी पीड़िता

झज्जर सीपी डॉ. राजश्री सिंह ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तड़के दो बजे एक उत्तर प्रदेश की लड़की जो अपने चाचा के साथ बहादुरगढ़ में बस से उतरी थी। बस से उतरने के बाद उसके चाचा ने अपने बेटे को फोन किया और आकर उन्हें रिसीव करने को कहा। बेटा बहादुरगढ़ में रहता है। इसी बीच वे सड़क पर चलने लगे। वे सड़क किनारे एक ढाबे पर पहुंचे।

ढाबे में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म

दोनों का कुछ युवक पीछा कर रहे थे। आरोपियों ने लड़की को खींचा और जबरन ढाबे के अंदर ले गए। उस समय ढाबा बंद था और वहां कोई नहीं था। आरोपियों ने सुनसान जगह का फायदा उठाया और लड़की के साथ समूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

बिहार के रहने वाले हैं आरोपी

किसी तरह पीड़ित पुलिस स्टेशन पहुंचे और मदद मांगी। पीड़िता ने पुलिस को वारदात के बारे में बताया। पुलिस तुरंत ऐक्टिव हुई।पुलिस ने आठ घंटे के भीतर चार आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी अब भी फरार है। सभी आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं लेकिन बहादुरगढ़ में रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या गुरुग्राम में माइनस में पहुंचा तापमान; वायरल VIDEO और दावे में कितना दम?
ये भी पढ़ें:पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक; दिल्ली में बदलेगा मौसम, शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट
ये भी पढ़ें:हरकी पैड़ी पर अरबी लिबास में युवकों का VIDEO; पुरोहितों में आक्रोश; जांच शुरू

ऐसे चला आरोपियों का पता

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शराब खरीदी। उनके पास 100 रुपये कैश थे और बाकी 30 रुपये उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट किए। नंबर ट्रेस कर के आरोपियों का पता लगा लिया गया। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।