video of men in arabic uniform at har ki pauri gone viral police launched investigation हरकी पैड़ी पर अरबी लिबास में युवकों का VIDEO; पुरोहितों में आक्रोश; जांच शुरू, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

हरकी पैड़ी पर अरबी लिबास में युवकों का VIDEO; पुरोहितों में आक्रोश; जांच शुरू

​ऐसे में जब हरिद्वार के धार्मिक स्थलों पर गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित करने की मांग हो रही है, हर की पैड़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक अरबी पहनावे में नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tue, 13 Jan 2026 05:37 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
हरकी पैड़ी पर अरबी लिबास में युवकों का VIDEO; पुरोहितों में आक्रोश; जांच शुरू

हरिद्वार के हर की पैड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अरबी पहनावे में दो युवक खुद को दुबई का निवासी और मुस्लिम बता रहे हैं। ऐसे में जब हरिद्वार के धार्मिक स्थलों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग उठ रही है, इस वीडियो के सामने आने पर स्थानीय पुरोहितों में काफी रोष है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

अरबी पहनावे में दिख रहे युवक

वायरल वीडियो में हर की पैड़ी पर दो युवक अरबी पहनावे में नजर आ रहे हैं और खुद को दुबई का निवासी बताते हुए मुस्लिम नामों का उल्लेख कर रहे हैं। ​वायरल वीडियो में युवक हर की पैड़ी के घाटों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब श्रीगंगा सभा की ओर से हरिद्वार के घाटों और धार्मिक स्थलों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग हो रही है।

पुरोहितों का आरोप- माहौल बिगाड़ने की कोशिश

वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय पुरोहितों में आक्रोश है। तीर्थ पुरोहितों का आरोप है कि यह वीडियो जानबूझकर क्षेत्र की मर्यादा को भंग करने और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एंजेल चकमा हत्याकांड में नया मोड़, परिवार ने कर दी CBI जांच की मांग
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में टनकपुर के 20 गांवों में जमीन की खरीद बिक्री पर रोक, क्या वजह?
ये भी पढ़ें:अजमेर शरीफ दरगाह पहले था शिव मंदिर, अदालत में दावा; ASI से सर्वे की मांग

पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना पर श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि वीडियो की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई है। माहौल खराब करने के लिए इस तरह किया जा रहा है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।