पलवल में युवती से गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाया, 5 के खिलाफ केस
हरियाणा के पलवल के उटावड़ क्षेत्र में एक युवती को घर से बुलाकर 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

हरियाणा के पलवल में एक 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना के अनुसार, 17 अप्रैल की शाम गांव की ही एक महिला युवती को बहला-फुलाकर घर से बाहर ले गई जहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। आरोपी उसे जंगल में ले गए जहां तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्होंने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता चुप रहने की चेतावनी भी दी।
उटावड थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। उटावड़ थाना पुलिस ने इस संबंध पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उटावड़ थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पिता काम के चलते अक्सर घर से बाहर रहते हैं। वह परिवार के साथ घर में रहती है।
गांव की महिला की भूमिका संदिग्ध
पीडिता का आरोप है कि, 17 अप्रैल की देर शाम उनके घर गांव की ही एक महिला आई और उसे बुलाने के लिए आवाज लगाई। महिला के बुलाने पर वह बाहर उससे मिलने चली गई। उक्त महिला युवती को घर के बाहर ले गई।
मुंह में कपड़ा ठूंस जंगल ले गए आरोपी
बाहर रास्ते में उनके गांव के ही दो युवक खडे मिले जो पीड़िता को जबरन पकड़ कर ले जाने लगे तो उसने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जंगल में ले गए। जंगल में पहले से ही तीन लोग मौजूद थे।
सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो भी बनाया
आरोपियों ने वहां उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। पीड़िता को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे।
परेशान करने लगे तो बताई आपबीती
इस बारे में पीड़िता ने डर के चलते उसने अपने परिजनों को नहीं बताया। जब आरोपी उसे परेशान करने लगे तो उसने आपबीती अब अपने परिजनों को बता दी। इसके बाद परिजन युवती को लेकर उटावड़ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




साइन इन