Gurugram Vision City wait has been extended Global City to be built first गुरुग्राम में विजन सिटी बनाने का इंतजार और बढ़ा, पहले बसाई जाएगी ग्लोबल सिटी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में विजन सिटी बनाने का इंतजार और बढ़ा, पहले बसाई जाएगी ग्लोबल सिटी

 गुरुग्राम में 'विजन सिटी' परियोजना को विकसित करने में अभी और समय लगेगा। हरियाणा सरकार की ओर से ग्लोबल सिटी को विकसित करने के बाद विजन सिटी की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Sat, 28 Feb 2026 03:25 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में विजन सिटी बनाने का इंतजार और बढ़ा, पहले बसाई जाएगी ग्लोबल सिटी

गुरुग्राम में 'विजन सिटी' परियोजना को विकसित करने में अभी और समय लगेगा। हरियाणा सरकार की ओर से ग्लोबल सिटी को विकसित करने के बाद विजन सिटी की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) की ओर से सेक्टर-88 में विजन सिटी विकसित करने की योजना है। एचएसआईआईडीसी मुख्यालय की ओर से इस सिटी को लेकर कार्ययोजना की तैयारी की जा रही थी। इसमें पांच सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे। विजन सिटी में व्यावसायिक कंपनियों के कार्यालय, होटल, बिजनेस पार्क, मॉल आदि बनेंगे। इसके विकास से नए रोजगार और कारोबार भी बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में यहां बनेगा 10 KM लंबा फ्लाईओवर, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मिलेगी राहत

एक हजार एकड़ में ग्लोबल सिटी विकसित हो रही

एचएसआईआईडीसी के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से पहले ग्लोबल सिटी को विकसित करने पर जोर दिया गया है। सेक्टर-36बी और 37बी में एक हजार एकड़ जमीन पर दो चरणों में ग्लोबल सिटी विकसित किया जाएगा। पहले चरण का काम शुरू है। विकसित होने के बाद ग्लोबल सिटी में भूखंडों की नीलामी के बाद निवेश बढ़ाया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री कई विदेशों का दौरा करेंगे। जहां पर ग्लोबल सिटी में निवेश बढ़ाने को लेकर कंपनियों से बातचीत करेंगे। ग्लोबल सिटी पूरी तरह विकसित होने के बाद ही विजन सिटी पर कार्य होगा।

विजन सिटी के लिए बनाया गया था संशोधित लेआउट प्लान

एचएसआईआईडीसी की ओर से सेक्टर-88 में विजन सिटी के लिए एक संशोधित लेआउट प्लान बनाया गया था। इसमें ग्रीन बेल्ट से लेकर पार्क का एरिया तय किया गया था। इसमें हाई-टेंशन, बिजली लाइनों के लिए स्थान चिह्नित किए गए थे। विजन सिटी में 60 मीटर चौड़ी सड़कें बनाने की योजना थी। इसी तरह हेल्थ सेंटर के लिए 1.57 एकड़, होटल के लिए 3.25 एकड़, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लिए 4.71 एकड़, मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 4. 36 एकड़ जमीन आरक्षित की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम की 12 अवैध कॉलोनियों में गरजेंगे बुलडोजर, जमीन मालिकों को नोटिस

परियोजना पूरी तरह से व्यावसायिक होगी

गुरुग्राम को एक प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में विजन सिटी को विकसित किया जाएगा। यह परियोजना व्यापार, रोजगार और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी। यह नई परियोजना पूरी तरह से व्यावसायिक है। इसमें आभूषण, रत्न और फर्नीचर उद्योगों के लिए एक स्थान विकसित होगा। इसके अलावा शोरूम, विनिर्माण संयंत्र, भंडारण सुविधाएं और अन्य बुनियादी ढांचे होंगे। सरकार द्वारा विशेष रूप से सड़क व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

अरुण गर्ग, डीजीएम, एचएसआईआईडीसी, ''सौ एकड़ जमीन पर विजन सिटी को विकसित करने की योजना में अभी समय लगेगा। पहले ग्लोबल सिटी को विकसित किया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बसेंगे 5 नए सेक्टर, HSVP का क्या प्लान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।