10 km long flyover plan from Hero Honda Chowk to Rampura on delhi jaipur highway in Gurugram गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से रामपुरा तक बनेगा 10 KM लंबा फ्लाईओवर, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मिलेगी राहत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से रामपुरा तक बनेगा 10 KM लंबा फ्लाईओवर, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मिलेगी राहत

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक से लेकर रामपुरा तक फ्लाईओवर बनाने की तैयारी की जा रही है। करीब 10 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर एनएचएआई की तरफ से बनाया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इसके बनने के बाद गुरुग्राम शहर में यातायात सुगम हो जाएगा।

Sat, 28 Feb 2026 07:31 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से रामपुरा तक बनेगा 10 KM लंबा फ्लाईओवर, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मिलेगी राहत

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक से लेकर रामपुरा तक फ्लाईओवर बनाने की तैयारी की जा रही है। करीब 10 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से बनाया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इसके बनने के बाद गुरुग्राम शहर में यातायात सुगम हो जाएगा।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक से लेकर रामपुरा फ्लाईओवर तक वाहनों की संख्या अधिक है। इस वजह से सुबह और शाम के समय यहां वाहनों की गति धीमी हो जाती है। मॉनसून में गांव नरसिंहपुर के पास इस हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव होने के बाद तो समस्या और बढ़ जाती है। करीब 10 किमी लंबी इस दूरी को तय करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में यहां एलिवेटेड रोड के ऊपर से दौड़ेगी मेट्रो, GMRL का नया प्रस्ताव

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने इस स्थिति को एनएचएआई अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के समक्ष रखा था। उन्होंने दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि हीरो होंडा चौक से लेकर रामपुरा चौक तक एक फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार करवाई जाए।

Gurugram : 10-kilometer flyover from Hero Honda Chowk to Rampura plan

रोज एक लाख से अधिक वाहन निकलते हैं

दिल्ली-जयपुर हाईवे से दिल्ली से जयपुर की तरफ रोजाना करीब एक लाख वाहन निकलते हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे बनने के बाद इस हाईवे पर वाहनों की संख्या कम हो गई थी। नवंबर माह में जैसे ही द्वारका एक्सप्रेसवे पर बिजवासन टोल प्लाजा शुरू हुआ तो दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दोबारा वाहनों की संख्या में इजाफा हो गया। बिजवासन टोल प्लाजा पर 220 रुपये एक तरफ का टोल लगता है। ऐसे में व्यावसायिक वाहन दिल्ली-जयपुर हाईवे का अधिक इस्तेमाल करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बसेंगे 5 नए सेक्टर, HSVP का क्या प्लान

खेड़की दौला टोल प्लाजा के स्थानांतरण की योजना

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की योजना है। एनएचएआई की तरफ से इस टोल प्लाजा के स्थानांतरण को लेकर कांकडौला और पचगांव में जमीन की तलाश की गई। ग्रामीणों और राजस्थान राइफल्स के ऐतराज के बाद यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। इस सिलसिले में अब सड़क मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में 5 मार्च को दिल्ली में बैठक होनी है। इसमें जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला उपायुक्त, एनएचएआई के अधिकारी शामिल रहेंगे। बैठक में इसके स्थानांतरण को लेकर फैसला लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम की इस सड़क पर बनाए जाएंगे 33 नए एंट्री-एग्जिट पॉइंट, 12 कट होंगे बंद
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।