Gurugram Toddler Raped Killed Body Found In Pit Accused Arrested with help of cctv गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, गड्ढे में दफना दी लाश; CCTV से खुला राज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, गड्ढे में दफना दी लाश; CCTV से खुला राज

गुरुग्राम से रूंप कंपा देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक 24 साल के दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने 3 साल की लड़की का ना सिर्फ रेप किया बल्कि उसकी हत्या कर उसने शव को एक गड्डे में दफना दिया।

Fri, 20 Feb 2026 11:48 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, हिन्दुस्तान टाइम्स/देबाशीष करमाकर
share
गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, गड्ढे में दफना दी लाश; CCTV से खुला राज

गुरुग्राम से रूंप कंपा देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक 24 साल के दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने 3 साल की लड़की का ना सिर्फ रेप किया बल्कि उसकी हत्या कर उसने शव को एक गड्डे में दफना दिया। पुलिस ने बच्ची का शव शुक्रवार रात 2 बजे बरामद किया। घटना गुरुग्राम सेक्टर 37 की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी उसी बिल्डिंग में रहता है जहां बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है और अक्सर उसके साथ खेलता भी था।

पुलिस का कहना है कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे बच्ची खेल रही थई। तभी आरोपी उसे चार किलोमीटर दूर ले गया और उसका रेप किया। इशके बाद उसने बच्ची का गला घोंट एक खाली प्लॉट में खड्ढा खोदा और उसके शव को उसमें दफना दिया। पुलिस ने आगे बताया कि बच्ची के माता-पिता ने गुरुवार शुक्रवार की देर रात 12 बजकर 15 मिनट पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में युवक ने लिव-इन पार्टनर को बेरहमी से पीटा, एम्स में कराई गई भर्ती
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में इंश्योरेंस स्कैम का भंडाफोड़, बिना मरीज भर्ती किए हड़प रहे थे पैसा
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम का ‘अंसल हब-83’ धोखाधड़ी मामला, ED ने अटैच की 82 करोड़ रुपए की संपत्ति

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में आरोपी बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरास में लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और उसने बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

इसके बाद आरोपी पुलिस को घटनास्थल ले गया जहां गड्ढे से शव बरामद किया गया। वही फॉरेंसिक टीम ने भी वहां आकर सबूत इकट्ठे किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला है और गुरुग्राम में एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में काम करता है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं, जिनमें 103(1) (हत्या) और बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।