gurugram to noida international airport jewar haryana roadway bus service route survey गुरुग्राम से नोएडा एयरपोर्ट तक चलेंगी सीधी बसें, रूट और टाइम पर फैसला आज; कई जिले के लोगों को लाभ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम से नोएडा एयरपोर्ट तक चलेंगी सीधी बसें, रूट और टाइम पर फैसला आज; कई जिले के लोगों को लाभ

Gurugram News : साइबर सिटी गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने को जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए राहत देने वाली खबर है। जल्द ही गुरुग्राम से नोएडा एयरपोर्ट के बीच हरियाणा रोडवेज की बसें फर्राटा भरती हुई नजर आएंगी। 

Mon, 6 April 2026 10:33 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम से नोएडा एयरपोर्ट तक चलेंगी सीधी बसें, रूट और टाइम पर फैसला आज; कई जिले के लोगों को लाभ

Gurugram News : साइबर सिटी गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने को जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए राहत देने वाली खबर है। जल्द ही गुरुग्राम से नोएडा एयरपोर्ट के बीच हरियाणा रोडवेज की बसें फर्राटा भरती हुई नजर आएंगी। इस नई बस सेवा के शुरू होने से हवाई यात्रा करने वाले लोगों को नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने में काफी आसानी होगी और उनके समय व पैसे दोनों की भारी बचत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रेसवे के पास ग्लोबल और विजन सिटी के बीच बनेगा 4-लेन अंडरपास

मौजूदा समय में मिलेनियम सिटी गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के बीच हरियाणा रोडवेज की कोई भी सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोगों को दिल्ली मेट्रो में धक्के खाने पड़ते हैं या फिर कैब और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जो आम आदमी की जेब पर काफी भारी पड़ता है। चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय के निर्देशों के बाद, हरियाणा रोडवेज के स्थानीय डिपो ने इस नए एयरपोर्ट रूट को लेकर अपना सर्वे का काम जोर-शोर से शुरू कर दिया है।

बैठक में होगा अंतिम फैसला

इस नए रूट पर यात्रियों की कितनी मांग है और यहां कितनी बसें चलाई जाएंगी, इसका अंतिम फैसला आज होने वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया जाएगा। विभागीय जानकारी के अनुसार, रोडवेज मुख्यालय की तरफ से सोमवार को पलवल में एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में गुरुग्राम सहित आसपास के कुल पांच जिलों के बस डिपो के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसी बैठक में सर्वे की रिपोर्ट पेश की जाएगी। यह तय किया जाएगा कि किस जिले के डिपो से कितनी रोडवेज बसें संचालित की जाएंगी और उनका रूट क्या होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका, 973 प्लॉट की स्कीम आई; जानें कीमत-लोकेशन

दिल्ली एयरपोर्ट की भीड़भाड़ से मिलेगा छुटकारा

इस रोडवेज बस सेवा के शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा उन हवाई यात्रियों को होगा जो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं। अब यात्री दिल्ली एयरपोर्ट के बजाय सीधे और सस्ते सफर के जरिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचकर अपनी डोमेस्टिक या इंटरनेशनल फ्लाइट आसानी से पकड़ सकेंगे।

कई जिले के लोगों को लाभ मिलेगा

अधिकारियों का कहना है कि सर्वे पूरा होने और पलवल की बैठक में बसों की संख्या व समय सारिणी (शेड्यूल) तय होने के बाद, जल्द ही इस रूट पर बसों का संचालन विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा। रोडवेज की बसें चलने से गुरुग्राम, फरीदाबाद और दक्षिण हरियाणा के लोगों के लिए नोएडा एयरपोर्ट तक का सफर बेहद सुगम हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट को 4 एक्सप्रेसवे और 1 NH से सीधा जोड़ने की तैयारी, समझें पूरा रूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।