gurugram global city vision city underpass dwarka expressway hsiidc gmda 923 crore project गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी-विजन सिटी को जोड़ेगा 4-लेन अंडरपास, द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे बनेगा इंटरचेंज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी-विजन सिटी को जोड़ेगा 4-लेन अंडरपास, द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे बनेगा इंटरचेंज

Gurugram News : हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka expressway) पर स्थित ग्लोबल सिटी और विजन सिटी को आपस में जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जीएमडीए से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया है।

Mon, 6 April 2026 09:51 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी-विजन सिटी को जोड़ेगा 4-लेन अंडरपास, द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे बनेगा इंटरचेंज

Gurugram News : हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka expressway) पर स्थित ग्लोबल सिटी और विजन सिटी को आपस में जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। एचएसआईआईडीसी ने इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिरकण (जीएमडीए) से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है।

एचएसआईआईडी की तरफ से सेक्टर-36 और सेक्टर-37 में करीब एक हजार एकड़ में ग्लोबल सिटी विकसित करने की योजना बनाई है। इसके दूसरी तरफ सेक्टर-88 में करीब 121 एकड़ में विजन सिटी विकसित करने की योजना है। ग्लोबल सिटी में औद्योगिक, रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जबकि विजन सिटी में व्यावसायिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इन दोनों को आपस में जोड़ने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे पटौदी रोड चौराहे के पास चार लेन का भूमिगत अंडरपास (ट्रम्पेट इंटरचेंज) बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के धंसने का खतरा! NHAI ने जताई आशंका

923 करोड़ रुपये की आएगी लागत

इसके निर्माण पर करीब 923 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस अंडरपास का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से द्वारका एक्सप्रेसवे के यातायात को बाधित किए बिना किया जाएगा। इसके निर्माण में आई लागत को एचएसआईआईडीसी की तरफ से वहन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बसेंगे 5 नए सेक्टर, HSVP का क्या प्लान

शोरूम, होटल और अस्पताल बनेगा

पिछले साल पांच सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में इस सिलसिले में एनएचएआई, एचएसआईआईडीसी और जीएमडीए अधिकारियों की एक बैठक हुई थी। इसमें इस परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई थी। अंडरपास निर्माण के लिए जीएमडीए की जमीन की जरूरत होगी, जिसके लिए एचएसआईआईडीसी ने अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है। इस सिलसिले में एचएसआईआईडीसी के सहायक महाप्रबंधक एके गर्ग की तरफ से जीएमडीए की परियोजना समव्यक को पत्र लिखा है। बता दें कि विजन सिटी में बड़े-बड़े शोरूम, होटल और अस्पताल का निर्माण होगा।

अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए, ''एचएसआईआईडीसी ने ग्लोबल सिटी और विजन सिटी को जोड़ने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे अंडरपास निर्माण की योजना बनाई है। एनएचएआई की तरफ से इस अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए एचएसआईआईडीसी ने अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रेसवे को बिजवासन स्टेशन से जोड़ेगा ये फ्लाईओवर, खत्म होगा जाम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।