gurugram sohna farmhouse murder servant kills-owner with sickle after 20 years of service 20 साल पुराने नौकर ने सोते हुए मालिक को दरांत से काट डाला, गुरुग्राम के फार्म हाउस में खौफनाक मर्डर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

20 साल पुराने नौकर ने सोते हुए मालिक को दरांत से काट डाला, गुरुग्राम के फार्म हाउस में खौफनाक मर्डर

Gurugram News : गुरुग्राम के सोहना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक फार्म हाउस में 20 साल से काम कर रहे नौकर ने अपने ही मालिक की दरांत से काटकर हत्या कर दी। घटना तब हुई जब मालिक सो रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tue, 7 April 2026 12:09 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, गौरव चौधरी
share
20 साल पुराने नौकर ने सोते हुए मालिक को दरांत से काट डाला, गुरुग्राम के फार्म हाउस में खौफनाक मर्डर

Gurugram News : गुरुग्राम के सोहना में हरचंदपुर बस अड्डे के पास एक फार्म हाउस में 20 साल पुराने 65 वर्षीय नौकर द्वारा अपने 36 वर्षीय मालिक की दरांत से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच सोहना की टीम ने महज 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी नौकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बुजुर्ग नौकर ने पुरानी रंजिश और मारपीट का बदला लेने के लिए मालिक की गर्दन पर दरांत से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम से बाप-बेटों को अगवा करने वाले 3 किडनैपर्स की मौत, बरेली में हुआ हादसा

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को निमोठ चौकी (थाना सदर सोहना) को सूचना मिली थी कि सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर स्थित एक फार्म हाउस में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान राहुल (36 वर्षीय) गुरुग्राम के गांव घाटा निवासी के रूप में हुई। क्राइम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

5 अप्रैल को फार्म हाउस पर रुका था राहुल

मृतक राहुल के भाई की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, फार्म हाउस की देखरेख के लिए खेमचंद नाम के व्यक्ति को काम पर रखा गया था। 5 अप्रैल की रात राहुल फार्म हाउस पर ही रुका था, लेकिन अगली सुबह उसका शव मिला और नौकर खेमचंद मौके से फरार था। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था, जिसके बाद शक की सुई सीधे नौकर पर जा टिकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बच्ची से रेप; सादे कपड़ों में जाएं और बयान लें, SC का SIT को आदेश

पुरानी रंजिश और मारपीट बनी हत्या की वजह

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी नौकर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने महज 24 घंटे में ही आरोपी नौकर को दिल्ली से दबोचकर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी खेमचंद मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

20 साल से मृतक के पास नौकरी करता था आरोपी

खेमचंद ने पूछताछ में खुलासा किया कि आरोपी पिछले 20 वर्षों से मृतक के पास काम कर रहा था। डेढ़ साल पहले विवाद के कारण उसने काम छोड़ दिया था, लेकिन दो महीने पहले वह दोबारा काम पर लौटा था।

राहुल पर अक्सर पीटने का आरोप लगाया

खेमचंद ने बताया कि राहुल अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे वह बेहद गुस्से में था। 5 अप्रैल की रात जब राहुल फार्म हाउस पर सो रहा था, तब खेमचंद ने वहां रखे तेजधार दरांत (हथियार) से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हत्या के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली भाग गया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दरांत भी बरामद कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में सड़क बनी जंग का मैदान; 2 स्कॉर्पियो के बीच टक्कर पर टक्कर- VIDEO
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।