bareilly road accident unfolds gurugram father sons kidnapping case three kidnappers killed बरेली के हादसे ने खोला अपहरण का राज, गुरुग्राम से बाप-बेटों को अगवा करने वाले 3 किडनैपर्स की मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बरेली के हादसे ने खोला अपहरण का राज, गुरुग्राम से बाप-बेटों को अगवा करने वाले 3 किडनैपर्स की मौत

Gurugram News: उत्तर प्रदेश के बरेली के बड़ा बाईपास पर रविवार को हुए हादसे में मरने वाले तीनों मृतक और चौथा घायल युवक अपहरणकर्ता निकले। चारों गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-1 थाना क्षेत्र से ऑटो चालक और उसके दो मासूम बेटों का अपहरण करके लाए थे।  

Tue, 7 April 2026 09:38 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, बरेली/गुरुग्राम
share
बरेली के हादसे ने खोला अपहरण का राज, गुरुग्राम से बाप-बेटों को अगवा करने वाले 3 किडनैपर्स की मौत

Gurugram News: उत्तर प्रदेश के बरेली के बड़ा बाईपास पर रविवार को हुए हादसे में मरने वाले तीनों मृतक और चौथा घायल युवक अपहरणकर्ता निकले। चारों गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-1 थाना क्षेत्र से ऑटो चालक और उसके दो मासूम बेटों का अपहरण करके लाए थे। आपस में हुई अनबन के बाद वे बच्चों को वापस गुरुग्राम छोड़ने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे में अपहृत दोनों बच्चे भी हादसे में घायल हुए, जो अस्पताल में भर्ती हैं। उनके ऑटो चालक मनोज पिता को पुलिस ने एक अपहरणकर्ता के घर से बरामद कर लिया। अपहरण में शामिल एक घायल समेत दो अन्य व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि रविवार शाम बड़ा बाईपास पर एक बोलेरो सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई थी। हादसे में बोलेरो सवार फरीदपुर के टांडा सिकंदरपुर गांव निवासी मनमोहन सिंह, पीलीभीत में अमरिया तहसील के कल्याणपुर चक्रतीर्थ निवासी सिकंदर और रामपुर में विलासपुर थाना क्षेत्र के गांव रमनपुर कुर्तिया निवासी विशेष यादव की मौत हो गई थी। वहीं रमनपुर कुर्तिया निवासी बोलेरो चालक प्रिंस यादव और दो बच्चे घायल हो गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बच्ची से रेप; सादे कपड़ों में जाएं और बयान लें, SC का SIT को आदेश

4 अप्रैल की शाम किया था अपहरण

प्रिंस के होश में आने के बाद सामने आया कि वे चारों 4 अप्रैल की शाम करीब साढ़े 7 बजे गुरुग्राम के डीएलएफ थाना क्षेत्र से ऑटो चालक मनोज और उसके दो बेटों छह वर्षीय मयूर और तीन साल के लक्ष्य का अपहरण करके लाए थे। तीनों का अपहरण करके जब वे लोग फरीदपुर में मनमोहन के घर पहुंचे तो उसके पिता नत्थूलाल ने बच्चों के अपहरण को लेकर विवाद शुरू कर दिया। तीनों को ठिकाने लगाने की बात कहने लगा, मगर वे लोग तैयार नहीं हुए और दोनों बच्चों को वापस गुरुग्राम छोड़ने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

लिस ने मनमोहन के पिता नत्थूलाल को हिरासत में ले लिया

प्रिंस की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने मनमोहन के पिता नत्थूलाल को हिरासत में ले लिया और उसकी निशानदेही पर बच्चों के पिता मनोज को फरीदपुर स्थित उसके घर से बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि इसी बोलेरो से टकराकर सीबीगंज के अटा कायस्थान निवासी मुमताज खान और साहबजाद खान की भी मौत हुई, लेकिन अपहरण की घटना से उनका कोई वास्ता नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में सड़क बनी जंग का मैदान; 2 स्कॉर्पियो के बीच टक्कर पर टक्कर- VIDEO

पुलिस के साथ बच्चों की मां भी पहुंची

सूचना मिलने पर गुरुग्राम से मुकदमे के विवेचक एएसआई दलविंदर भी पूजा को लेकर बरेली पहुंच गए। पूजा ने एक शनिवार को अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पूरे मामले की जानकारी लेकर उन्होंने बच्चों और मनोज को अपने कब्जे में ले लिया है। अपहरणकर्ताओं के परिजन भी पहुंचे, लेकिन इस पूरे मामले में उन्होंने चुप्पी साधे रखी और पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर चले गए।

गुरुग्राम में दर्ज है अपहरण की रिपोर्ट

पूरी घटना सामने आने के बाद पुलिस ने गुरुग्राम में डीएलएफ फेस-1 पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि नाथूपुर एस ब्लॉक में रहने वाली पूजा ने अपने पति मनोज और दोनों बच्चों मयूर और लक्ष्य के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि पति एक नियमित ग्राहक को लेकर सिकंदरपुर पहाड़ी के पास मंदिर गया था। दोनों बच्चे भी उसके साथ थे और वहीं से कार सवार लोग उसका अपहरण कर ले गए। गुरुग्राम पुलिस भी बरेली पहुंची हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, सिटी बस की टक्कर से कार के टुकड़े-टुकड़े; एक मौत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।