गुरुग्राम के स्कूलों को अमेरिकी IP एड्रेस से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, 3 दिन पहले बनी थी आईडी
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बुधवार को 15 नामी स्कूलों को भेजी गई बम से उड़ाने की धमकी वाली ई-मेल अमेरिका के आईपी एड्रेस से आई थी। हालांकि, पुलिस और बम स्क्वॉड की जांच मे पुलिस की जांच में पुलिस को हॉक्स मेल पाई गई थी।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बुधवार को 15 नामी स्कूलों को भेजी गई बम से उड़ाने की धमकी वाली ई-मेल अमेरिका के आईपी एड्रेस से आई थी। हालांकि, पुलिस और बम स्क्वॉड की जांच मे पुलिस की जांच में पुलिस को हॉक्स मेल (झूठी सूचना) पाई गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने इस धमकी के मामले में जांच करते हुए बुधवार को साइबर थाना पूर्व में आतंकवादी संगठन के शामिल होने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गुरुग्राम के स्कूलों में बम होने की धमकी भरे ई-मेल अमेरिका के इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस (आईपी) से भेजी गई थी। मेल भेजने के लिए अमेरिका के सर्वर का इस्तेमाल हुआ था। जिस ईमेल से स्कूलों में बम होने की सूचना भेजी गई थी, वह ईमेल आईडी तीन दिन पहले ही बनाई गई थी। इसका खुलासा गूगल की तरफ से मिले जवाब में हुआ है।
चंडीगढ़ और करनाल में भी एक ही मेल से भेजे मैसेज
गुरुग्राम पुलिस को गूगल से मिले जवाब में खुलासा हुआ कि आंतकवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने गुरुग्राम में 15 स्कूलों के साथ-साथ करनाल के सात स्कूल और चंडीगढ़ के स्कूलों में एक ही मेल से मैसेज भेजा गया था। गुरुग्राम के स्कूलों में ई-मेल बुधवार सुबह छह बजकर 39 मिनट पर ई-मेल प्राप्त हुआ। मेल में भाषा बेहद डरावनी और भड़काऊ थी। मेल में स्पष्ट रूप से लिखा था कि दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर स्कूलों में सिलसिलेवार बम धमाके होंगे।
खालिस्तानी एजेंडे का मेल में जिक्र
स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में खालिस्तानी एजेंडे का जिक्र करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री से राजनीतिक समर्थन की मांग की गई थी।
आईपी पते का हुआ इस्तेमाल
साइबर पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि ईमेल भेजने में आतंकवादी संगठनों ने इस बार सिर्फ आईपी पते का इस्तेमाल किया था। ईमेल भेजने के लिए जीमेल का ब्राउजर का इस्तेमाल हुआ था, जबकि इससे पहले भेजे गए धमकी भरे ईमेल में वीपीएन का इस्तेमाल होता था।
गूगल से जवाब मांगा
साइबर पुलिस ने गूगल को दोबारा नोटिस देकर जानकारी मांगी गई है। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस गृह मंत्रालय और सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल से संपर्क कर आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई करेगी।
मेल से मचा था हड़कंप
बुधवार सुबह शहर के 15 से अधिक नामी स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इससे पुलिस और प्रशासन के साथ अभिभावकों और स्टाफ के बीच भी दहशत का माहौल पैदा हो गया था।




साइन इन