Gangrape in Gurugram hotel woman drugged and raped by two men गुरुग्राम के होटल में 2 लोगों ने नशीला पदार्थ पिला युवती से किया गैंगरेप, महिला सहित 3 पर FIR, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम के होटल में 2 लोगों ने नशीला पदार्थ पिला युवती से किया गैंगरेप, महिला सहित 3 पर FIR

गुरुग्राम के एक होटल में एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर कथित तौर पर गैंगरेप करने और बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो युवकों और एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Fri, 30 Jan 2026 07:10 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम के होटल में 2 लोगों ने नशीला पदार्थ पिला युवती से किया गैंगरेप, महिला सहित 3 पर FIR

साइबर सिटी गुरुग्राम के एक होटल में एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर कथित तौर पर गैंगरेप करने और बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो युवकों और एक महिला के खिलाफ गैंगरेप, साजिश और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से गुरुग्राम की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह घटना 21 दिसंबर 2025 की है। दो युवक और एक महिला उसे बहलाकर सेक्टर-42 स्थित एक होटल में लेकर गए थे। वहां आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और इस घिनौने कृत्य का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के होटल में मिली इंजीनियर की लाश, दो विदेशी नागरिकों के साथ रुका था

ब्लैकमेलिंग में पत्नी भी शामिल

पीड़िता का आरोप है कि वारदात के बाद होश में आने पर जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपी युवक की पत्नी ने उसे चुप रहने के लिए धमकाया। महिला ने पीड़िता को डराया कि यदि उसने किसी को कुछ भी बताया या पुलिस के पास गई, तो वे उसके निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को आपबीती सुनाई।

होटल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए

सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। होटल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया जा रहा है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉग ट्रेनर ने क्लाइंट की बेटी से किया रेप,गंदे फोटो-वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

युवती को अपशब्द कहने पर मामला दर्ज

गुरुग्राम में ही एक अन्य युवती की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी को आरोपी ने उसे फोन कर बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया और भद्दे अपशब्दों से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित और अपमानित किया। पुलिस ने कंपनी के मालिक के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।