गुरुग्राम के होटल में मिली इंजीनियर की लाश, दो विदेशी नागरिकों के साथ रुका था
गुरुग्राम में सेक्टर 29 स्थित फाइव स्टार क्राउन प्लाजा होटल में इंजीनियर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह बेंगलुरु में एक आईटी कंपनी में जॉब करता था और काम के सिलसिले में गुरुग्राम आया हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हार्ट अटैक से मौत का मामला मान रही है।

गुरुग्राम में सेक्टर 29 स्थित फाइव स्टार क्राउन प्लाजा होटल में इंजीनियर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह बेंगलुरु में एक आईटी कंपनी में जॉब करता था और काम के सिलसिले में गुरुग्राम आया हुआ था। मृतक की पहचान विजय सरूप के रूप में हुई है। 38 साल का विजय सरूप चार दिन पहले कंपनी के काम से गुरुग्राम आया था और क्राउन प्लाजा होटल में रुका हुआ था।
शुरुआती जांच में पुलिस इसे हार्ट अटैक से मौत का मामला मान रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टेम के लिए गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल भेज दिया है।
बाथरूम में मृत पड़े थे
विजय दो अन्य विदेशी नागरिकों के साथ होटल में रुका हुआ था। इनमें से एक जापान मूल का नागरिक है। दोनों विदेशी नागरिक गुरुवार सुबह 10 बजे अपनी कंपनी में चले गए थे जबकि, विजय बाथरूम में फ्रेश होने और नहाने गए थे। विजय काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो उसके दोनों साथियों ने उसे कई बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने होटल स्टाफ को सूचना दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
होटल स्टाफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विजय अपने कमरे के बाथरूम में मृत पड़े थे। उन्हें तुरंत एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।
गुरुग्राम के इंजीनियर की मसूरी में हुई थी मौत
2 जनवरी को गुरुग्राम में एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मसूरी के होम स्टे में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। भोपाल के रहने वाले 26 साल के हर्ष बिजौरे ने गुरुग्राम में मल्टी नेशनल कंपनी से रिजाइन किया था। 30 दिसंबर को लास्ट वर्किंग डे था। उसने आखिरी बार पिता जितेंद्र बिजौरे को फोन पर कहा था कि पापा अभी माइंड फ्रेश करने मसूरी जा रहा हूं। लौटकर नई जॉब तलाशूंगा।
अगली सुबह ही पिता को हर्ष की मौत की खबर मिली। हर्ष परिवार में इकलौता बेटा था। कॉर्पोरेट जॉब स्ट्रेस को उसकी मौत का जिम्मेदार माना गया था। आईटी हब में काम करने वाले युवाओं में बढ़ते स्ट्रेस और हार्ट अटैक के खतरे बढ़ गए हैं।




साइन इन