bomb threat in many gurugram schools गुरुग्राम में 10 से ज्यादा नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में 10 से ज्यादा नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

साइबर सिटी गुरुग्राम में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शहर के 10 से ज्यादा बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इस धमकी के बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Wed, 28 Jan 2026 10:56 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, गौरव चौधरी
share
गुरुग्राम में 10 से ज्यादा नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

साइबर सिटी गुरुग्राम में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शहर के 10 से ज्यादा बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इस धमकी के बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए बच्चों को परिसरों से सुरक्षित बाहर निकाला और सघन सर्च अभियान शुरू किया।

सुबह-सुबह ई-मेल से मिली चेतावनी

जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रबंधन को यह धमकी भरे ई-मेल सुबह उस समय मिले जब छात्र स्कूल पहुंचने ही वाले थे। जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। कई स्कूलों में बसें पहुंच चुकी थीं, जिन्हें तुरंत वापस भेजा गया। जिन स्कूलों में बच्चे परिसर के अंदर दाखिल हो चुके थे, उन्हें सुरक्षा घेरे में बाहर निकाला गया।

अभिभावकों में बढ़ी चिंता, अलर्ट जारी

धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने की सलाह दी। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए संयम बरतने की अपील की है। कई स्कूलों ने बच्चों को वापस भेजा जा रहा है।

अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चलाए गए घंटों लंबे सर्च अभियान के बाद अब तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। शुरुआती जांच में इसे किसी की शरारत या हॉक्स कॉल (झूठी धमकी) माना जा रहा है, लेकिन साइबर सेल ई-मेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी है ताकि धमकी देने वाले का पता लगाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान हाईकोर्ट को फिर मिली बम धमकी: सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 20 से ज्यादा स्कूलों को मिली की बम धमकी, लगातार चौथे दिन आए ऐसे ईमेल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।