gurugram road accident thar hits auto driver killed 2 injured गुरुग्राम में तेज रफ्तार SUV ने ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, टैक्सी ड्राइवर की मौत, 2 घायल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में तेज रफ्तार SUV ने ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, टैक्सी ड्राइवर की मौत, 2 घायल

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर एक एसयूवी ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्री घायल हो गए।

Sat, 21 March 2026 10:05 PMRatan Gupta पीटीआई, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में तेज रफ्तार SUV ने ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, टैक्सी ड्राइवर की मौत, 2 घायल

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर एक एसयूवी ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद एसयूवी चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान 53 वर्षीय महेश्वरी दयाल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और अपने पीछे पत्नी व पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे वह DLF ग्रीन से दो सवारियों को लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो M3M बिल्डिंग के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार थार ने ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो दिया और ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोपाल के सराफा व्यापारी को लॉरेंस गैंग की धमकी, फोन कर मांगे 10 करोड़
ये भी पढ़ें:राजस्थान के इस गांव में नहीं है LPG किल्लत, लोगों ने बनाया अपना गैस प्लांट
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश में खाई में गिरा वाहन, पंजाब के 3 पर्यटकों की मौत; कहां हुआ हादसा?

हादसा इतना भीषण था कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायल दोनों यात्रियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन के नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।