Gurugram Rapist father sentenced to 10 years in jail this is how justice was served गुरुग्राम: रेपिस्ट पिता को हुई 10 साल की जेल, ऐसे मिला इंसाफ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम: रेपिस्ट पिता को हुई 10 साल की जेल, ऐसे मिला इंसाफ

शिकायत मिलने के बाद सेक्टर 9ए पुलिस स्टेशन में बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (पीओसीएसओ) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। कुछ दिनों बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

Sat, 10 Jan 2026 10:58 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम: रेपिस्ट पिता को हुई 10 साल की जेल, ऐसे मिला इंसाफ

गुरुग्राम में कोर्ट ने एक पिता को अपनी ही 16 साल की बेटी से रेप के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने रेपिस्ट पिता को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। यही नहीं पिता पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जैस्मीन शर्मा की कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में ये फैसला सुनाया। पूरे मामले में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हिम्मत से ही बेटी को इंसाफ मिला सका।

पुलिस के मुताबिक, एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने 24 अगस्त, 2023 को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय बेटी का रेप हुआ है। बेटी ने ये भी बताया कि रेपिस्ट कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही है। पिता ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी।

पश्चिम बंगाल का रहने वाला

शिकायत मिलने के बाद सेक्टर 9ए पुलिस स्टेशन में बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (पीओसीएसओ) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। कुछ दिनों बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जो कि पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ सबूत एकत्रित किए गए और गवाहों से बातचीत कर कोर्ट में चार्जशीट फाइल की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्थडे पार्टी में पाप, बच्चे की मौसी से रेप, खून से लथपथ चटाई में मिली; 1 धराया
ये भी पढ़ें:65 साल के मंदिर पुजारी ने घर में घुसकर 18 साल की लड़की का किया रेप, कबूला जुर्म
ये भी पढ़ें:मंदिर में शादी का नाटक, पत्नी बनाकर गाजियाबाद में रखा, रेप में 20 साल की जेल

कठोर कारावास की सजा

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, 'चार्जशीट और पुलिस द्वारा जुटाए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जैस्मीन शर्मा की कोर्ट ने गुरुवार को दोषी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया।'

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।