childs aunt raped in birthday party found in blood under mat DJ operator arrested in Muzaffarpur Bihar बर्थडे पार्टी में पाप, बच्चे की मौसी से रेप, खून से लथपथ चटाई में मिली; DJ ऑपरेटर गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बर्थडे पार्टी में पाप, बच्चे की मौसी से रेप, खून से लथपथ चटाई में मिली; DJ ऑपरेटर गिरफ्तार

रेप की वारदात को पार्टी में आए डीजे ऑपरेटर ने अंजाम दिया। उसने पीड़िता को इतना डराया कि वह चटाई के नीचे जाकर छिप गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Fri, 9 Jan 2026 12:55 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बर्थडे पार्टी में पाप, बच्चे की मौसी से रेप, खून से लथपथ चटाई में मिली; DJ ऑपरेटर गिरफ्तार

Rape in Birthday Party : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में उसकी मौसी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। अत्यधिक खून बहने से पीड़िता की हालत खराब होने पर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। रेप की वारदात को पार्टी में आए डीजे ऑपरेटर ने अंजाम दिया। उसने पीड़िता को इतना डराया कि वह चटाई के नीचे जाकर छिप गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुजफ्फरपुर के शिवाईपट्टी की है।

पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि 5 जनवरी को बेटे का जन्मदिन था। बहन बाहर रहती है। उसे शादी के लिए बुलाया गया था। दो सप्ताह पूर्व वह शिवाइपट्टी आई थी। जन्मदिन में शामिल होने आई थी। अचानक वह पार्टी से गायब हो गई। खोजने पर नहीं मिली। पार्टी में मंंगाए गए डीजे ऑपरेटर के साथ कड़ाई की गई तो उसने बताया कि लड़की कमरे में चटाई के नीचे है। बहन ने जाकर देखा तो वह खून से लथपथ थी। बहन के चिल्लाने पर कई लोग जुट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोधगया में झारखंड के युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस हिरासत में बिजनेस पार्टनर

पुलिस को सूचना दी गयी। शिवाइपट्टी पुलिस पहुंची तो सबसे पहले आरोपी डीजे ऑपरेटर को हिरासत में लिया। लड़की को पीएचसी में भेजा गया। लेकिन अत्यधिक ब्लीडिंग के कारण उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मेडिकल ओपी पुलिस को सूचना मिली तो युवती की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसकी स्थिति अभी ठीक नहीं है। इधर आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना से गांव में सनसनी है। पीड़िता के परिजन पहुंच गए हैं। आरोपी के घरवालों को भी जानकारी दी गई है। पीड़िता की काउंसेलिंग के लिए महिला पुलिस ऑफिसर को तैनात कर दिया गया है। स्पीडी ट्रायल चलवाकर आरोपी को सजा दिलाने की मांग की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।