A 65-year-old temple priest entered a house and raped an 18-year-old girl 65 साल के मंदिर पुजारी ने घर में घुसकर 18 साल की लड़की का किया रेप, तंत्र-मंत्र का दिखाया था डर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

65 साल के मंदिर पुजारी ने घर में घुसकर 18 साल की लड़की का किया रेप, तंत्र-मंत्र का दिखाया था डर

घटना का पता चलते पीड़िता के भाई व मां ने ग्रामीणों के साथ जाकर पुजारी को पकड़ लिया। तभी मंदिर के दूसरे पुजारी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद पुजारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Thu, 8 Jan 2026 07:41 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
65 साल के मंदिर पुजारी ने घर में घुसकर 18 साल की लड़की का किया रेप, तंत्र-मंत्र का दिखाया था डर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 65 साल के एक मंदिर पुजारी ने घर में सो रही 18 साल की युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुजारी ने घर में घुसकर युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर तंत्र मंत्र का डर दिखाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया और भाग निकला। घटना का पता चलते पीड़िता के भाई व मां ने ग्रामीणों के साथ जाकर पुजारी को पकड़ लिया। तभी मंदिर के दूसरे पुजारी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद पुजारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

भैया-भाभी घर पर नहीं थे

ग्वालियर देहात करहिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 18 साल की पीड़ित युवती रात घर पर थी। पीड़िता के भैया-भाभी डबरा किसी काम से गए हुए थे। घर पर वह और उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ मां मौजूद थी। खाना खाने के बाद उसकी मां कमरे में चली गई और वह दूसरे कमरे में सो रही थी। तभी गांव के सिद्धेश्वर मंदिर का बुजुर्ग पुजारी हरिराम (65) घर में घुस आया।

तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर किया रेप

पुजारी कमरे में सो रही युवती के पास जाकर लेट गया और फिर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। तभी युवती की नींद खुल गई। जब वह चिल्लाने के लिए उठी तो उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर धमकी दी कि अगर वह चिल्लाएगी तो उसे तंत्र मंत्र से मार देगा। इसके बाद उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, फिर धमकी देकर पुजारी भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में MBBS छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, 2 दिन पहले घर से आया था
ये भी पढ़ें:कलेक्टर या कार्यकर्ता? RSS ऑफिस पहुंचे अफसर तो जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, चेतावनी

मंदिर के दूसरे पुजारी ने पीटा, तो कबूल किया जुर्म

एक-दो दिन तक युवती डरी सहमी और चुप रही। लेकिन आज उसने भैया-भाभी के घर वापस आने के बाद अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। तभी मां और भैया ग्रामीणों के साथ सिद्धेश्वर मंदिर पर जा पहुंचे। जहां उस पुजारी को पकड़ लिया। मंदिर में मौजूद दूसरे पुजारी को इसका पता चला, तो उसने आरोपी पुजारी को जमीन पर पटक दिया और फिर उसकी जमकर पिटाई की।

मारपीट के बाद आरोपी पुजारी हरिराम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस घटना की शिकायत पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर की है। महिला थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी पुजारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुजारी द्वारा रेप करने पर क्या बोली पुलिस

जयराज कुबेर -ASP देहात ने बताया- 65 साल के एक मंदिर पुजारी ने घर में सो रही 18 साल की युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुजारी ने घर में घुसकर युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर तंत्र मंत्र का डर दिखाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया और भाग निकला। घटना का पता चलते पीड़िता के भाई व मां ने ग्रामीणों के साथ जाकर पुजारी को पकड़ लिया। तभी मंदिर के दूसरे पुजारी ने उसकी जमकर मारपीट की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वही पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।