gurugram news many changes from 1 april property registration at new circle rates गुरुग्राम में आज से बड़े बदलाव; अब नए सर्किल रेट पर रजिस्ट्री, कहां-कहां बढ़ा टोल?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में आज से बड़े बदलाव; अब नए सर्किल रेट पर रजिस्ट्री, कहां-कहां बढ़ा टोल?

गुरुग्राम में सर्किल रेट 15 से 75 फीसदी बढ़ने के कारण अब जमीन और दुकानों की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। द्वारका एक्सप्रेसवे, जयपुर हाईवे और सोहना रोड पर टोल दरें भी बढ़ गई हैं।

Wed, 1 April 2026 10:34 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में आज से बड़े बदलाव; अब नए सर्किल रेट पर रजिस्ट्री, कहां-कहां बढ़ा टोल?

गुरुग्राम में बुधवार से बढ़े हुए सर्किल रेट (कलेक्टर रेट) पर जमीन की रजिस्ट्री होंगी। सर्किल रेट में 15 फीसदी से 75 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इस बीच मंगलवार रात 12 बजे के बाद से टोल की दरें लागू हो गईं। टोल दरों में पांच से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। गुरुग्राम जिले में एक अप्रैल से सदर बाजार, बजघेड़ा और भूतेश्वर मंदिर क्षेत्र के इलाके की जमीन महंगी हो जाएगी। नई दरों में 15 से 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। इसमें सबसे अधिक रेट द्वारका एक्सप्रेसवे के बजघेड़ा गांव में बढ़ाए गए हैं। यहां कृषि भूमि और कॉमर्शियल के रेट में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। नया रेट लागू होने पर यहां की कृषि भूमि का रेट 7 करोड़ 53 लाख 25 हजार रुपये प्रति एकड़ कर दी गई।

रेट में 75 फीसदी की बढ़ोतरी

राजस्व विभाग के अनुसार, बजघेड़ा में एक एकड़ जमीन का सर्किल रेट 4 करोड़ 30 लाख 30 हजार रुपये है। नया रेट लागू होने पर यहां की कृषि भूमि का रेट 7 करोड़ 53 लाख 25 हजार रुपये प्रति एकड़ किया गया है। सराय अलावर्दी में भी कृषि भूमि का रेट 75 फीसदी बढ़ाया गया है। सुखराली में भी आवासीय जमीन के रेट में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

कहां-कहां महंगी हुई प्रॉपर्टी?

गोपाल नगर, अशोक विहार, सदर बाजार से भूतेश्वर मंदिर तक के क्षेत्र की दुकानों और ऑफिस के लिए कॉमर्शियल रेट में भी 75 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इससे व्यापारिक संपत्तियों की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी और स्टांप ड्यूटी का बोझ भी बढ़ेगा। न्यू कॉलोनी क्षेत्र में व्यावसायिक दरों में 45 फीसदी और आवासीय में 25 फीसदी वृद्धि है। सिविल लाइंस से जेल सड़क की कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में भी वृद्धि की गई है। कार्टरपुरी क्षेत्र की आवासीय दरों में 60 फीसदी की बढ़ोतरी प्रस्तावित है।

कलेक्टर रेट को लेकर 47 सुझाव आए

कलेक्टर रेट को लेकर लोगों के आए 47 सुझाव को लेकर मंगलवार देर शाम सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर डीसी अजय कुमार के साथ जिले के तहसीलदारों और नायब तहसीलों की बैठक हुई। सभी तहसील क्षेत्र के कलेक्टर रेट में संशोधन हुए।

जिला राजस्व अधिकारी विजय कुमार यादव ने कहा कि कलेक्टर रेट 15 से 75 प्रतिशत तक रहेगा। कुछ गांवों के कलेक्टर रेट 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाए गए थे। इसमें मामूली संशोधन किया गया है। बाकी शहरी क्षेत्र के कनेक्टर रेट में बदलाव नहीं हुए हैं। नए कनेक्टर रेट के अनुसार तहसील-उप तहसील में जमीनों की रजिस्ट्री होगी।

द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर महंगा

द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार रात 12 बजे के बाद सफर महंगा हो गया। द्वारका एक्सप्रेसवे के बिजवासन टोल पर कार वालों को एक तरफ के सफर के लिए 225 रुपये चुकाना पड़ा। पहले के मुकाबले पांच रुपये ज्यादा है। जयपुर हाईवे के खेड़की दौला टोल पर भी कार की टोल दर 95 से बढ़ाकर 100 रुपये कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ बनेगी सर्विस रोड, जमीन अधिग्रहण की तैयारी

घामडौज टोल प्लाजा पर शुल्क बढ़ा

गुरुग्राम-सोहना हाईवे के घामडौज टोल प्लाजा पर भी अब कार और जीप के लिए 125 की जगह 130 रुपये टोल देना पड़ रहा है। हल्के व्यावसायिक वाहनों का शुल्क भी बढ़कर 210 रुपये हो गया है। भारी वाहनों के लिए यह रेट 675 से बढ़ाकर 690 रुपये पहुंच गया। एनएचएआई के मुताबिक टोल दरों में यह बदलाव सालाना समीक्षा पर किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के साउथ सिटी-1 की बदलेगी सूरत, चमकेगी 50 सड़कें होंगी चकाचक

सीएनजी सस्ती होने के आसार

हरियाणा सिटी गैस कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सीएनजी में वैट दर घटाने का आदेश आता है तो कंपनी की बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। सीएनजी दर कम करने का फैसला लिया जाएगा। अभी गुरुग्राम में सीएनजी 86.50 रुपये प्रति किलो है। प्रतिदिन सात लाख किलोग्राम सीएनजी की खपत वाहनों में हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में जमीन और घर खरीदना हुआ महंगा, सर्किल रेट 75 प्रतिशत तक बढ़ा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।