gurugram news service road be built alongside dwarka expressway preparations for land acquisition गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ बनेगी सर्विस रोड, जमीन अधिग्रहण की तैयारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ बनेगी सर्विस रोड, जमीन अधिग्रहण की तैयारी

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-36ए के लिए 12 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जीएमडीए ने इसके लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव एनएचएआई को भेज दिया है। 

Tue, 31 March 2026 11:28 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ बनेगी सर्विस रोड, जमीन अधिग्रहण की तैयारी

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-36ए की तरफ सर्विस रोड बनाने की तैयारी पूरी हो गई है। जीएमडीए ने इसके लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव एनएचएआई को भेज दिया है। इस परियोजना के तहत गांव सिंही और नरसिंहपुर की लगभग 7.27 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इस पर 12 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनेगी। इस सड़क के निर्माण का खर्च हरियाणा सरकार उठाएगी। यह सर्विस रोड बनने से ग्लोबल सिटी को सीधा फायदा होगा। इससे निवासियों को एक्सप्रेसवे पर सीधे जाने के खतरे से मुक्ति मिलेगी।

जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार

अधिकारियों ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के सीपीआर हिस्से पर सेक्टर-36ए की तरफ सर्विस रोड के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने जमीन अधिग्रहण प्रस्ताव तैयार करके भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भेज दिया है।

एनएचएआई को भेजा जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव

अधिकारियों ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-84 में स्थित ऐलान मॉल से खेड़की दौला तक सीपीआर के बाईं ओर सर्विस रोड बनाई जाएगी। इसके लिए सिंही और नरसिंहपुर गांव की 7.27 एकड़ जमीन ली जाएगी। इस जमीन पर 12 मीटर चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। जमीन का सर्वे एचएसआईआईडीसी ने किया था। जीएमडीए ने रिपोर्ट की जांच के बाद अधिग्रहण का प्रस्ताव एनएचएआई को भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम नहर की मरम्मत के दौरान नहीं थमेगी पानी सप्लाई, क्या है 'प्लान-बी'?

हरियाणा सरकार उठाएगी जमीन अधिग्रहण का खर्च

अधिकारियों की मानें तो जमीन अधिग्रहण का पूरा खर्च हरियाणा सरकार उठाएगी। गौर करने वाली बात यह कि सीपीआर के पास एक बिल्डर ने करीब एक किलोमीटर लंबी सर्विस रोड बना दी है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने इस बिल्डर को सोसाइटी बनाने का लाइसेंस दिया है। अब इस जमीन के अलावा सर्विस रोड के लिए बची हुई बाकी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा और इस पर सर्विस रोड बनाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 50 से अधिक सेक्टरों में 24 मीटर सड़कों का होगा निर्माण, क्या प्लान

इन इलाके के लोगों को होगा बड़ा फायदा

एनएचएआई ने सेक्टर-36ए स्थित ग्लोबल सिटी को द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था क्योंकि इससे सड़क हादसे होने का डर था। ग्लोबल सिटी में औद्योगिक और रिहायशी इकाईयों का निर्माण होना है। इस सर्विस रोड के बनने से गांव सिंही और नरसिंहपुर के अलावा सेक्टर-36ए स्थित एवीएल36 सोसाइटी के 1400 परिवारों को बड़ा लाभ होगा। इन इलाके के लोगों को अभी द्वारका एक्सप्रेसवे पर सीधे जाना पड़ता है। इससे सड़क हादसे का खतरा बना रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम को बड़ी सौगात, बनेगा जिले का पहला 'विशेष' पावरलिफ्टिंग सेंटर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।