प्रेमिका का इंटरव्यू रोकने के लिए भेजा बम की धमकी वाला ईमेल; गुरुग्राम में आशिक का गजब कांड
प्यार में इंसान किस हद तक जा सकता है, इसका एक चौंकाने वाला मामला साइबर सिटी गुरुग्राम में सामने आया है। सेक्टर-43 स्थित हाई-प्रोफाइल डीएलएफ होराइजन बिल्डिंग में बम रखे होने की झूठी सूचना देने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्यार में इंसान किस हद तक जा सकता है, इसका एक चौंकाने वाला मामला साइबर सिटी गुरुग्राम में सामने आया है। सेक्टर-43 स्थित हाई-प्रोफाइल डीएलएफ होराइजन बिल्डिंग में बम रखे होने की झूठी सूचना देने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह खौफनाक कदम सिर्फ इसलिए उठाया ताकि उसकी प्रेमिका कंपनी में इंटरव्यू देने न पहुंच सके।
पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की सुबह करीब 9:15 बजे होराइजन सेंटर स्थित द कॉर्पोरेट एज कंपनी को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें इमारत में बम होने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमों ने पूरी इमारत को खाली कराकर घंटों तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सुरक्षा एजेंसी की शिकायत पर सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और इस्तेमाल किया गया डिजिटल डिवाइस बरामद कर लिया है। हालांकि महिला की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी। अनिकेत का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर आगामी कार्यवाही करेगी।
एसीपी विकास कौशिक ने कहा, आरोपी ने सोचा था कि बम की खबर से इमारत में डर का माहौल होगा और इंटरव्यू टल जाएगा। उसका मकसद अपनी गर्लफ्रेंड को वापस पाना था, लेकिन इसके लिए उसने पूरे शहर की सुरक्षा को ताक पर रख दिया।
आईपी एड्रेस ने खोला राज
एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक ने बताया कि साइबर टीम ने जब धमकी भरे ई-मेल के आईपी एड्रेस की जांच की, तो कड़ियां 29 साल के अनिकेत पॉल से जुड़ीं। पुलिस ने उसे सेक्टर-31 से गिरफ्तार कर लिया। अनिकेत मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है और फिलहाल गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कानूनी सलाहकार के तौर पर काम कर रहा है। उसका मकसद अपनी गर्लफ्रेंड को वापस पाना था, लेकिन इसके लिए उसने गलत राह चुनी।
आरोपी अनिकेत ने भारत से एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद लंदन से एलएलएम की पढ़ाई की है। उसके बाद गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में वह काम कर रहा था। पुलिस पूछताछ में अनिकेत ने खुलासा किया कि वह बीते डेढ़ साल से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ संपर्क में था। अनिकेत का अपनी प्रेमिका के साथ पिछले कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। गर्लफ्रेंड से बात करने पर पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड का 24 फरवरी को होराइजन सेंटर की एक कंपनी में इंटरव्यू के लिए जाना था। अनिकेत चाहता था कि किसी भी तरह वह इंटरव्यू न दे पाए। उसे लगा कि अगर इंटरव्यू रद्द होगा, तो प्रेमिका परेशान होकर उससे मदद मांगेगी या संपर्क करेगी, जिससे उनके बिगड़े रिश्ते सुधर जाएंगे।




साइन इन