Gurugram houses obstructing main road will be demolished; people have been given 24 hours time to leave homes गुरुग्राम में सड़क की राह में आ रहे घर टूटेंगे, लोगों को मकान खाली करने को 24 घंटे का दिया समय, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में सड़क की राह में आ रहे घर टूटेंगे, लोगों को मकान खाली करने को 24 घंटे का दिया समय

गुरुग्राम में सेक्टर-68 और सेक्टर-69 को विभाजित कर रहे मेन रोड के निर्माण में आ रहे मकान तोड़े जाएंगे। इसके लिए गुरुवार दोपहर को मुनादी करवाई गई। इन मकानों में रह रहे लोगों को शुक्रवार तक घर खाली करने का समय दिया गया है।  

Fri, 16 Jan 2026 07:28 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में सड़क की राह में आ रहे घर टूटेंगे, लोगों को मकान खाली करने को 24 घंटे का दिया समय

गुरुग्राम में सेक्टर-68 और सेक्टर-69 को विभाजित कर रहे मेन रोड के निर्माण में आ रहे मकान तोड़े जाएंगे। इसके लिए गुरुवार दोपहर को मुनादी करवाई गई। इन मकानों में रह रहे लोगों को शुक्रवार तक घर खाली करने का समय दिया गया है। इसके बाद यदि मकान को खाली नहीं किया जाता है तो पुलिस बल की मदद से सामान को बाहर निकालकर मकान को जमींदोज किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 73 फ्लैट मालिकों के खिलाफ दर्ज किया मामला

बुधवार को मकानों को तोड़ने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का तोड़फोड़ दस्ता पहुंच गया था। इस दस्ते ने कांग्रेसी नेता राजेश यादव के मकान को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया था। कांग्रेसी नेता ने विरोध करते हुए कहा था कि मकान को तोड़ने से पहले उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया और ना सामान निकालने का समय दिया गया। जमीन अधिग्रहण और निर्माण के एवज में मुआवजा राशि नहीं दी गई। इस विरोध को लेकर गुरुवार को एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता मोहिन खान ने मुनादी करवाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में जमकर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनीं 100 झुग्गियां ध्वस्त

15 हजार परिवारों को राहत मिलेगी

इस मेन रोड के बनने से सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा। यह सड़क गुरुग्राम-सोहना हाईवे से जुड़ जाएगी। इससे सेक्टर-68, 69 और 70 में विकसित रिहायशी सोसाइटियों में रहने वाले लोग इस मार्ग से गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर आवागमन कर सकेंगे। करीब 15 हजार परिवारों को राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में विरोध के बीच कांग्रेस नेता के घर चला बुलडोजर, 100 कमरे किए ध्वस्त

ज्ञानचंद सैनी, एसडीओ सर्वे, ''गुरुवार को सेक्टर-68 और सेक्टर-69 की मुख्य सड़क के निर्माण में आ रहे मकानों को तोड़ने के लिए मुनादी करवाई गई है। उन्हें खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। समयावधि पूरी होने के बाद इन मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सड़क बनवाई जाएगी।''

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।