73 flat owners booked for accommodating foreign nationals in Gurugram गुरुग्राम पुलिस ने विशेष अभियान चला 73 फ्लैट मालिकों के खिलाफ दर्ज किया मामला; सामने आई यह वजह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम पुलिस ने विशेष अभियान चला 73 फ्लैट मालिकों के खिलाफ दर्ज किया मामला; सामने आई यह वजह

पुलिस अधिकारी ने बताया कि देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विदेशी नागरिकों की निगरानी को देखते हुए, फॉर्म-C भरना और रहने की जानकारी देना अनिवार्य है।

Thu, 15 Jan 2026 11:04 PMSourabh Jain पीटीआई, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम पुलिस ने विशेष अभियान चला 73 फ्लैट मालिकों के खिलाफ दर्ज किया मामला; सामने आई यह वजह

गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को शहर में एक विशेष अभियान चलाते हुए 73 फ्लैट मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उनके खिलाफ यह ऐक्शन बिना अनुमति और बिना फॉर्म-C भरे अपने फ्लैट में विदेशी नागरिकों को रखने के आरोप में लिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खेड़की दौला पुलिस स्टेशन को जानकारी मिली थी कि सेक्टर-82 इलाके में स्थित DLF प्राइमस सोसाइटी में कई विदेशी नागरिकों को बिना फॉर्म-C भरे और जरूरी इजाज़त के बिना फ्लैट में रखा जा रहा है।

जानकारी मिलने पर पुलिस DLF प्राइमस सोसाइटी पहुंची और वहां सोसाइटी से जुड़े सभी दस्तावेजों को अच्छी तरह से जांचा। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि 73 फ्लैट मालिकों ने अपने फ्लैट में रहने वाले विदेशी नागरिकों की जानकारी नहीं दी थी, और न ही विदेशी नागरिकों के रहने से जुड़ा फॉर्म-C भरा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिसके बाद सभी 73 फ्लैट मालिकों के खिलाफ ऐक्शन लेते हुए खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में उन पर FIR दर्ज कर ली गई। आगे उन्होंने बताया कि देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विदेशी नागरिकों की निगरानी को देखते हुए, फॉर्म-C भरना और रहने की जानकारी देना अनिवार्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के इन इलाकों में 16 व 17 जनवरी को रहेगा जल संकट, होगी पानी की कमी
ये भी पढ़ें:दिल्ली हाई कोर्ट की वर्किंग में बड़ा बदलाव, अब हर महीने इन दो दिन भी लगेगी अदालत
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 2.9 डिग्री पहुंचा पारा, कल येलो अलर्ट; शीतलहर का दूसरा दौर जल्द

इसके साथ ही उन्होंने अन्य लोगों को हिदायत देते हुए सभी होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे, PG ऑपरेटर और फ्लैट मालिकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनके यहां रहने वाले हर विदेशी नागरिक का फॉर्म-C भरा जाए, और संबंधित पुलिस स्टेशन को जानकारी दी जाए।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।