Over 100 shanties demolished in Gurugram for being constructed on government land गुरुग्राम के सेक्टर 10 में जमकर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनीं 100 झुग्गियां ध्वस्त, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम के सेक्टर 10 में जमकर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनीं 100 झुग्गियां ध्वस्त

गुरुग्राम में प्रशासन का बुलडोजर जमकर गरजा। अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम प्रशासन ने गुरुवार को सेक्टर 10 इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने लगभग 100 झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत यह कार्रवाई की।

Thu, 15 Jan 2026 09:02 PMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम के सेक्टर 10 में जमकर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनीं 100 झुग्गियां ध्वस्त

गुरुग्राम में प्रशासन का बुलडोजर जमकर गरजा। अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम प्रशासन ने गुरुवार को सेक्टर 10 इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने लगभग 100 झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत यह कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 10 थाने के अधिकार क्षेत्र में एल्पाइन स्कूल के पीछे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा की गई 100 से अधिक झुग्गियों की पहचान की। पुलिस ने बताया कि इन झुग्गियों के अंदर अवैध तस्करी भी चल रही थी।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी महेंद्र उर्फ ​​माही नामक एक कथित ड्रग तस्कर को यहां गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ सेक्टर 10 थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में विरोध के बीच कांग्रेस नेता के घर चला बुलडोजर, 100 कमरे किए ध्वस्त
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के राजीव चौक पर वैन से कूदकर भागा कैदी, हाथ मलती रह गई पुलिस

प्राप्त सूचना और तथ्यों के आधार पर डीटीपी अधिकारी श्री आर एस भट्ट, इंस्पेक्टर परवीन मलिक और अन्य संबंधित विभागों की देखरेख में झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रवक्ता ने कहा कि अपराधियों, भूमि माफियाओं और अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।