gurugram crime retired naval officer died after knife accidentally struck him in chest गुरुग्राम: पति की मौत को बताया था हार्ट अटैक, जांच में ‘चाकू’ का जख्म, पत्नी पर केस, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम: पति की मौत को बताया था हार्ट अटैक, जांच में ‘चाकू’ का जख्म, पत्नी पर केस

गुरुग्राम में एक पूर्व नौसेना कर्मी की मौत हो गई थी। पत्नी ने पहले इसे हार्ट अटैक मौत बताया था लेकिन पोस्टमार्टम में सीने में लगे घाव से मौत का खुलासा होने पर पुलिस ने जांच की तो पाया कि डेथ चाकू लगने से हुई है।

Thu, 22 Jan 2026 12:12 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम: पति की मौत को बताया था हार्ट अटैक, जांच में ‘चाकू’ का जख्म, पत्नी पर केस

गुरुग्राम के नखडौला गांव में एक दर्दनाक हादसे में पूर्व नौसेना कर्मी सुनील कुमार की मौत हो गई। नशे की हालत में लड़खड़ाते सुनील को जब उनकी पत्नी ममता ने सहारा देने की कोशिश की तो उनके हाथ में मौजूद सब्जी काटने वाला चाकू गलती से पति के सीने में जा लगा। परिवार ने पहले इसे दिल का दौरा बताया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू के घाव का खुलासा हुआ। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

हार्ट अटैक से मौत की कही थी बात

बताया जाता है कि नखडौला गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सुनील की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि सुनील की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है लेकिन सुनील की छाती पर चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जब सामने आई तो पुलिस हैरान रह गई। इसमें बताया गया था कि शख्स की मौत सीने में लगे घाव से हुई है।

ऐसे हुई थी घटना

पुलिस उपनिरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि शुरू में दावा किया गया था कि पूर्व नौसेना कर्मी सुनील कुमार की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को उनकी छाती पर लगी चोट के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने जांच में पाया कि नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए 45 वर्षीय सुनील कुमार की तब मौत हो गई थी जब सब्जी काट रही पत्नी के हाथ का चाकू गलती से उनकी छाती में जा लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 23 जनवरी को इन सड़कों पर वाहनों की एंट्री बैन, एक गलती पड़ेगी भारी
ये भी पढ़ें:गुजरात के पास सागर में उबाल से दहशत; हाई अलर्ट, क्या बड़े खतरे का संकेत- VIDEO
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पलूशन बढ़ने पर पार्किंग के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब; डबल चार्ज

पत्नी पर केस

बताया जाता है कि पत्नी लड़खड़ाते समय पति को सहारा देने की कोशिश कर रही थी तभी यह घटना घटी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। रंजीत कुमार अपनी पत्नी ममता और दो बेटों के साथ रहते थे। वह लगभग पांच साल पहले भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वह वर्तमान में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।

(पीटीआई-भाषा और हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट पर आधारित)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।