delhi traffic police advisory for friday vehicular movement on kartavya path दिल्ली में 23 जनवरी को इन सड़कों पर वाहनों की एंट्री बैन, एक गलती पड़ेगी भारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 23 जनवरी को इन सड़कों पर वाहनों की एंट्री बैन, एक गलती पड़ेगी भारी

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 23 जनवरी को विजय चौक से इंडिया गेट तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। देख लें दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी…

Wed, 21 Jan 2026 10:56 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 23 जनवरी को इन सड़कों पर वाहनों की एंट्री बैन, एक गलती पड़ेगी भारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे सेंट्रल दिल्ली की सड़कों के बजाय रिंग रोड और आउटर रिंग रोड जैसे रास्तों का इस्तेमाल करें। तिलक मार्ग और जनपथ जैसी मुख्य सड़कों पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी और उल्लंघन करने पर वाहनों को टो किया जाएगा। मेट्रो सेवाएं सामान्य रहेंगी।

इन सड़कों पर ना जाएं

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि शुक्रवार को सुबह से रिहर्सल खत्म होने तक रायसीना रोड, जनपथ और सी-हेक्सागन जैसी आसपास की सड़कों पर भी ट्रैफिक पाबंदियां लागू रहेंगी। ऐसे में वाहन चालक इन मार्गों से परहेज करें।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली और इसके विपरीत यात्रा करने वाले यात्रियों को मध्य दिल्ली की सड़कों से बचने और इसके बजाय रिंग रोड, आउटर रिंग रोड और अन्य मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। कर्तव्य पथ की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।

एक गलती और उठा ली जाएगी गाड़ी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, तिलक मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड के कुछ हिस्सों सहित नई दिल्ली जिले की कई सड़कों पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में गाड़ियां खड़ी ना करें। प्रतिबंधित क्षेत्रों में पार्क की गई गाड़ियों को उठा लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात के पास सागर में उबाल से दहशत; हाई अलर्ट, क्या बड़े खतरे का संकेत- VIDEO
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पलूशन बढ़ने पर पार्किंग के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब; डबल चार्ज
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 100 झुग्गियों पर चला बुलडोजर; ड्रग्स बिक्री में इस्तेमाल का आरोप

परेड मार्ग के पास कुछ मेट्रो स्टेशन पर रहेगी सख्ती

आधिकारिक जानकारी में यह भी बताया गया है कि 23 जनवरी को दिल्ली में मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। हालांकि, सुरक्षा स्थिति के आधार पर परेड मार्ग के पास स्थित कुछ मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास को रेगुलेट किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस के जवानों को प्रमुख चौराहों पर तैनात किया जाएगा ताकि ट्रैफिक में बदलाव को रेगुलेट किया जा सके और यात्रियों की सहायता की जा सके।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।