gurugram crime retired colonel beaten and looted by drunken youths गुरुग्राम में शराब के नशे में युवकों का तांडव; रिटायर्ड कर्नल से मारपीट और लूट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में शराब के नशे में युवकों का तांडव; रिटायर्ड कर्नल से मारपीट और लूट

गुरुग्राम में शराब के नशे में धुत 5 युवकों ने एक रिटायर कर्नल से मारपीट की और बोतल से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने कर्नल को अपनी कार में डालने का प्रयास किया। आरोपियों ने जबरन 20 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवाए। 

Mon, 23 Feb 2026 08:00 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गौरव चौधरी, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में शराब के नशे में युवकों का तांडव; रिटायर्ड कर्नल से मारपीट और लूट

गुरुग्राम में रोडरेज की एक खौफनाक घटना में शराब के नशे में धुत 5 युवकों ने एक रिटायर कर्नल पर जानलेवा हमला कर दिया। 21 फरवरी को वाटिका चौक के पास कर्नल की कार युवकों की गाड़ी से हल्की सी छू गई थी जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें स्टील की बोतल और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और जबरन 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। जब सोशल मीडिया पर मामला उठा तब पुलिस हरकत में आई।

5 आरोपी आरेस्ट

घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद पीड़ित के दोस्त ने एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। इस पोस्ट के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई और निजी अस्पताल में भर्ती सेवानिवृत कर्नल से बयान लेने के बाद सोमवार को सेक्टर-50 थाने में बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पिता को अस्पताल से छुट्टी दिलवाने के बाद घर जा रहे थे कर्नल

50 वर्षीय सेवानिवृत कर्नल अनिल यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को निजी अस्पताल में उनके पिता भर्ती थे। अस्पताल से छुट्टी दिलवाने के बाद वह अकेले अपनी कार से सेक्टर-60 स्थित अपने घर जा रहे थे।

कार टच होने पर कहासुनी

वाटिका चौक से फरीदाबाद रोड पर अचानक युवकों की कार आ गई और टक्कर होने से बचाने के लिए कर्नल ने कार के ब्रेक भी लगाए गए, लेकिन उनकी कार आगे चल रही कार से थोड़ा टच हो गई। उसी दौरान दूसरी कार से छह युवक नीचे उतरे और उनके साथ कहासुनी हो गई। उन्होंने उनकी कार का नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन भी दिया।

रिटायर कर्नल से मारपीट

आरोप है कि युवकों ने कर्नल को अपनी कार में बैठाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नाकाम रहे। ऐसे में गुस्साएं युवकों ने स्टील की बोतल और लात-घूंसों से पीटा जमकर पीटा गया और उसके बाद आरोपी ऑनलाइल 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

पत्नी को बुलाया, अस्पताल में भर्ती

गंभीर हालत में कर्नल ने अपनी पत्नी को फोन कर मौके पर बुलाया गया। इसके बाद उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके सर, मुंह और माथे पर काफी चोंटे आई है। अभी उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

पीड़ित अनिल यादव के दोस्त सेवानिवृत कर्नल ने रोहित यादव ने सोमवार सुबह एक्स पर लंबा पोस्ट किया। जिसमें पूरे घटनाक्रम को बताया गया और पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर हैरानी जताई गई। उनके पोस्ट को 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और 120 से ज्यादा लोगों ने कमेंट भी पोस्ट पर किया।

पांच गिरफ्तार

इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोपहर को सेक्टर-50 थाने से एक टीम अस्पताल में पहुंच कर कर्नल के बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

शादी से लौट रहे थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा

सेक्टर-50 थाना पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से सोमवार को 5 आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय पंकज , 21 वर्षीय विकास, 21 वर्षीय निखिल, 22 वर्षीय साहिल और 22 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है। ये सभी रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस मामले की कर रही जांच

पूछताछ में पता चला कि ये युवक बादशाहपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इनमें से तीन आरोपी पंकज, साहिल और अंकित रेवाड़ी की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि विकास और निखिल कॉलेज के छात्र हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भ्रष्टाचार का दबाव, इनकार पर किया परेशान; एमपी में VIDEO बना बाबू ने दी जान
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, थार ने मारी टक्कर, 2 बाइक सवारों की मौत
ये भी पढ़ें:अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज; दिल्ली पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण, उम्र में भी छूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।