अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज; दिल्ली पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण और उम्र में भी छूट
दिल्ली के उपराज्यपाल ने पूर्व अग्निवीरों के लिए दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी है। इसके तहत उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट और ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की राहत मिलेगी।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पूर्व अग्निवीरों के लिए एक खुशखबरी दी है। अब दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इस नई नीति के तहत उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से पूरी तरह छूट दी जाएगी और ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की राहत मिलेगी। खास बात यह है कि अग्निवीरों के पहले बैच को आयु सीमा में 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी। इसका उद्देश्य सेना से सेवामुक्त युवाओं के अनुभव का लाभ उठाना है।
पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 20 फीसदी कोटा
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी आरक्षण की घोषणा की।
उम्र सीमा में दी जाएगी 3 साल की छूट
इस घोषणा के अनुसार, पूर्व अग्निवीर अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट के साथ ही निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में भी 3 साल की छूट दी जाएगी।
नियमावली में संशोधन को मंजूरी
आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियमावली 1980 के नियम 9 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इससे अब पूर्व अग्निवीरों को कांस्टेबल के रूप में भर्ती किया जा सकेगा।
शारीरिक परीक्षण से भी छूट
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। यही नहीं उन्हें शारीरिक परीक्षण से भी छूट मिलेगी और निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की राहत दी जाएगी।
अग्निवीर योजना के पहले बैच को खास छूट
बयान में कहा गया है कि अग्निवीर योजना के पहले बैच के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।
दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के 42,451 पद मंजूर
इस बदलाव से कई पूर्व अग्निवीर दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने के योग्य हो जाएंगे। फिलहाल दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के 42,451 पद मंजूर हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती होती है। इसके लिए सामान्य उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल तय है। अग्निवीर योजना 2022 में भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती करने के लिए शुरू की गई थी।




साइन इन