ghaziabad news thar hit and run bike at delhi meerut expressway in khoda area दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, थार ने मारी टक्कर, 2 बाइक सवारों की मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, थार ने मारी टक्कर, 2 बाइक सवारों की मौत

गाजियाबाद के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार रात को बाइक सवार दो दोस्तों सुमित और आकाश की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वे अस्पताल में भर्ती अपने दोस्त से मिलने दिल्ली जा रहे थे। 

Mon, 23 Feb 2026 05:58 PMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, थार ने मारी टक्कर, 2 बाइक सवारों की मौत

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर थार की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। रविवार रात को दोनों बाइक पर सवार होकर दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती अपने एक बीमार दोस्त को देखने जा रहे थे। रास्ते में थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद थार चलाक मौके से फरार हो गया। एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों का जाना मना है, फिर भी दोनों उसी रास्ते से जा रहे थे।

अस्पताल में भर्ती दोस्त को देखने जा रहे थे आरोपी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, क्रॉसिंग रिपब्लिक के भीमनगर निवासी 23 वर्षीय सुमित और बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी 23 वर्षीय आकाश दोस्त थे। दोनों दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती अपने दोस्त को देखने जा रहे थे। रविवार देर रात साढ़े नौ बजे दोनों सुमित के घर से बाइक पर दिल्ली के लिए निकले। दोनों दोपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित डीएमई से जा रहे थे।

थार ने मारी टक्कर

खोड़ा थानाक्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा खोड़ा थाने से कुछ दूर आगे की ओर हुआ। राहगीरों की सूचना पर करीब 10 बजे पुलिस पहुंची। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इंदिरापुरम में रास्ता मांगने पर मारपीट

वहीं गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में रास्ता रोके खड़े दबंगों ने रास्ता मांगने पर कार सवार तीन दोस्तों को लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने मारपीट की और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वसुंधरा सेक्टर 3 में रहने वाले वर्ध खोसला ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी को आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे वह घर लौट रहे थे। उनके साथ कार में दोस्त में कपिल त्यागी और दिवेश कुमार राय भी बैठे थे।

आरोपियों को पहचानने में जुटी पुलिस

वसुंधरा सेक्टर 5 में मोहन मीकिन सोसाइटी के पास सर्विस रोड पर पांच से छह युवक बाइकों से रास्ता रोके खड़े थे। कपिल त्यागी उतरे और उनको हटाने लगे। इस पर युवकों ने उनसे मारपीट की। साथी बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों के पास नुकीला हथियार था, जिससे वार कर तीनों को लहूलुहान कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज; दिल्ली पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण, उम्र में भी छूट
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 77 आवासीय प्लॉट की स्कीम लॉन्च; कब से आवेदन, कैसे होगा आवंटन?
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 9 मेट्रो स्टेशनों के नामों में फेरबदल; दो के पूरी तरह बदले नाम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।